लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र की राजनीति पर अभिनेता ने कसा तंज, लिखा- 'अगर हम नेताओं को कम और टीचरों को...'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 26, 2019 08:26 IST

जावेद जाफरी ने अपने ट्वीट मे सैमु्अल एल. जैक्सन का एक विचार की फोटो साझा की है। इसके साथ ही बिना किसी का नाम लिए महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक उठा पटक पर अपनी राय व्यक्त कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे महाराष्ट्र में हुए इतने बड़े राजनीतिक उलटफेर पर बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का इस पर रिएक्शन आया है।उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए तंज कसा है।

 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नजीते के करीब एक महीने बाद भारतीय जनता पार्टी ने रातोंरात बड़ा उलटफेर कर दिया है। शनिवार सुबह देवेंद्र फडवीस ने महराष्ट्र में दोबारा सीएम पद की शपथ ले ली है। ऐसे में महाराष्ट्र में हुए इतने बड़े राजनीतिक उलटफेर पर बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का इस पर रिएक्शन आया है। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए तंज कसा है।

जावेद जाफरी ने  अपने ट्वीट मे सैमु्अल एल. जैक्सन का एक विचार की फोटो साझा की है। इसके साथ ही बिना किसी का नाम लिए महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक उठा पटक पर अपनी राय व्यक्त कर दी है।

जावेद की कैप्शन में लिखा है कि कुछ कह गए जनाव! इसके बाद फोटो के जरिए लिखा है कि अगर हम नेताओं को कम और टीचरों को ज्यादा पैसा दें तो हो सकता है भविष्य में ज्यादा स्मार्ट लोग होंगे और कम बेतुके कानून।

उन्होंने अपनी बात थोड़ी घुमाफिरा कर साझा की है। क्योंकि सैमुअल एल. जैक्सन ने इसमें नेताओं और टीचर के जिक्र की जगह रैपर और खराब म्यूजिक की बात की है। इससे पहले भी जावेद ट्वीट करके महाराष्ट्र में बनी बीजेपी की सरकार पर कटाक्ष कर चुके हैं।

जावेद ने ट्वीट करके महाराष्ट्र में हुई उलटफेर पर अपनी राय व्यक्त की है। जावेद ने लिखा है कि मैं चुनाव के बाद अपना वोट बदलना चाहता हूं। क्या मैं कर सकता हूं?  अगर नहीं तो चुनाव के बाद नेता अपनी पार्टी कैसे बदल लेते हैं?जावेद जाफरी ने इस पोस्ट को करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ऐसा सवाल जिसका कोई जवाब नहीं है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?