लाइव न्यूज़ :

जावेद अख्तर ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, लिखा-नकाबपोश गुंडों को गिरफ्तार करने...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 29, 2020 10:21 IST

जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने अपने ट्वीट में दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है, उनका यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड लेखक जावेद अख्तर से भला कौन रूबरू नहीं है जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

बॉलीवुड लेखक जावेद अख्तर से भला कौन रूबरू नहीं है। जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जावेद हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते हैं। जिस कारण से वह फैंस के बीच छाए रहते हैं। अब जावेद ने हाल ही में एक ट्वीट किया है, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं।

जावेद अख्तर ने ट्वीट करके दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है। जावेद ने ट्वीट करके लिखा है कि पुलिस ने हाईकोर्ट में स्वीकार किया कि नेताओं के भड़काऊ भाषणों के खिलाफ एफआरआर दर्ज होनी चाहिए, लेकिन क्या यह सही समय नहीं है कि जेएनयू में घुसने वाले नकाबपोश गुंडों को गिरफ्तार किया जाए। मुझे आश्चर्य होता है कि इन मामलों में उनकी क्षमता कुंद क्यों हो जाती है।  इस तरह से जावेद ने दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है। जावेद ने जेएनयू को लेकर पहले भी काफी ट्वीट किए हैं और छात्रों का समर्थन किया है। जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग इस पर जमकर राय व्यक्त कर रहे हैं।

दरअसल दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित रूप से नफरत फैलाने वाला भाषा देने के मामले में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत नेताओं के खिलाफ प्राथमिकता दर्ज करने का अनुरोध करने वाली याचिका पर शुक्रवार को केंद्र  और दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है।

हाल ही में जावेद ने किया ट्वीट

जावेद अख्तर ने ट्वीट करके  कपिल मिश्रा पर निशाना साधा है और दिल्ली पुलिस को आड़े हाथों लिया है। जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दिल्ली में हिंसा का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। सभी कपिल मिश्रा धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। एक माहौल बनाया जा रहा है, जिसमें औसत दिल्लीवासियों को यह समझाया जा रहा है कि यह सब सीएए के विरोध प्रदर्शन के कारण हो रहा है और कुछ ही दिनों बाद दिल्ली पुलिस अपने 'आखिरी समाधान' पर पहुंचेगी।

टॅग्स :जावेद अख्तरदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार