लाइव न्यूज़ :

सिनेमा की दुनिया में खालीपन छोड़ गए इरफान खान, बिग बी से लेकर परेश रावल तक ने जताया शोक, कहा- तुम्हारे जैसा कोई दूसरा नहीं होगा

By अमित कुमार | Updated: April 29, 2020 13:31 IST

इरफान के निधन की जानकारी डायरेक्टर शूजीत सरकार ने ट्वीट करके दी। इऱफान की मौत को लेकर डायरेक्टर शूजीत सरकार ने ट्वीट में लिखा- ‘मेरा प्यारा दोस्त इरफान। तुम लड़े और लड़े और लड़े। मुझे तुम पर हमेशा गर्व रहेगा। हम दोबारा मिलेंगे। सुतापा और बाबिल को मेरी संवेदनाएं। तुमने भी लड़ाई लड़ी। सुतापा इस लड़ाई में जो तुम दे सकती थीं तुमने सब दिया। ओम शांति। इरफान खान को सलाम।

Open in App
ठळक मुद्देइरफान के निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर लगातार शोक व्यक्त कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर परेश रावल तक हर किसी ने अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी है।

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान अब हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन उनका हंसता हुआ चेहरा शायद ही फैंस कभी भुला पाए। बॉलीवुड सेलिब्रेटी भी इऱफान की अचानक मौत की खबर सुनकर हैरान हैं। इरफान के निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर लगातार शोक व्यक्त कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर परेश रावल तक हर किसी ने अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी है। 

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा कि इरफान खान के निधन की खबर मिली है, ये काफी दुखी खबर है। एक शानदार टैलेंट, शानदार सहकर्मी जिन्होंने सिनेमा की दुनिया में काफी योगदान दिया। वो आज हमें काफी जल्दी छोड़कर चले गए हैं और एक खालीपन छोड़ गए हैं। वहीं परेश रावल ने ट्वीट कर कहा कि इरफान तुम्हारे जैसा कोई नहीं होगा। इसके अलावा लता मंगेशकर ने भी इरफान की मौत पर दुख जताया।

लता मंगेशकर ने ट्ववीट कर कहा, 'बहुत गुनी अभिनेता इऱफान खान जी के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पण करती हूं।' अक्षयय कुमार ने लिखा, ' खबर जानकर शॉक्ड हूं। इऱफान की मौत की खबर ने चारों तरफ शोक का माहौल पैदा कर दिया है। हमारे समय के सबसे काबिल अभिनेताओं में से एक इरफान खान हमें छोड़कर चले गए। भगवान उनके परिवार को इस मुश्किल घड़ी में लड़ने की हिम्मत दें।'

वहीं करण जौहर ने इरफान खान के लिए लिखा, 'हमारे फिल्म इंडस्ट्री को इतनी सारी शानदार फिल्में देने के लिए धन्यवाद। एक कलाकार के तौर पर आपने बॉलीवुड को एक अलग लेवल पर पहुंचाया। हम सभी आपको बहुत मिस करेंगे। आप फिल्मों के जरिए हमारे बीच हमेशा जिंदा रहेंगे।'

टॅग्स :इरफ़ान खानअमिताभ बच्चनपरेश रावलअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?