लाइव न्यूज़ :

अभिषेक बच्चन की 'दसवीं' से प्रेरित होकर आगरा जेल के 20 कैदियों ने दी 10वीं की परीक्षा, जानिए कितने हुए पास?

By अनिल शर्मा | Updated: April 15, 2022 16:42 IST

हाल ही में एक बातचीत में, अभिषेक ने खुलासा किया कि फिल्म ने वास्तव में आगरा जेल के 20 कैदियों को उनकी कक्षा 10वीं की परीक्षा में बैठने के लिए प्रेरित किया

Open in App
ठळक मुद्देअभिषेक बच्चन ने दसवीं के कुछ हिस्से की शूटिंग आगरा के जेल में की हैअभिषेक बच्चन ने कहा कि फिल्म से प्रेरित होकर 20 कैदियों ने 10वीं की परीक्षा दी जिसमें से 12 लोग पास भी हुए

आगराःअभिषेक बच्चन की नवीनतम रिलीज दासवीं दर्शकों को खूब भा रही है। इसकी कहानी लोगों को पसंद आ रही है। लोगों को इस फिल्म ने शिक्षा के प्रति प्रेरित किया है। दसवीं फिल्म एक राजनेता के बारे में है जो जेल में जाता है और 10वीं को पूरा करना चाहता है। यह तो रही फिल्म की कहानी लेकिन इससे प्रेरित होकर आगरा जेल में बंद कई कैदियों ने अपनी 10वीं की पढ़ाई पूरी करने को सोचा और इसके बोर्ड परीक्षा में बैठे।

हाल ही में एक बातचीत में, अभिषेक ने खुलासा किया कि फिल्म ने वास्तव में आगरा जेल के 20 कैदियों को उनकी कक्षा 10वीं की परीक्षा में बैठने के लिए प्रेरित किया। गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन ने फिल्म दसवीं के कुछ हिस्से की शूटिंग आगरा जेल में ही की है। बुधवार को, अभिनेता ने नेटफ्लिक्स इंडिया द्वारा आयोजित एक ट्विटर स्पेस पर प्रशंसकों के साथ बातचीत की, जहां उन्होंने अपनी फिल्म और उस पर प्रतिक्रियाओं पर चर्चा की।

फिल्म के लिए आगरा जेल के अंदर शूटिंग के अपने अनुभव के बारे में बोलते हुए, अभिषेक ने कहा कि निर्देशक तुषार जलोटा ने उन्हें बताया कि कैसे फिल्म ने जेल में कुछ कैदियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा, "तुषार ने मुझे कुछ समय पहले बताया था कि जब हमने वहां फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली तो जेल के 20 कैदी परीक्षा देने बैठे।" अभिनेता ने कहा कि उनमें से 12 कैदियों ने परीक्षा भी पास की। यह कहते हुए कि वह खुश हैं कि उनकी फिल्म किसी के जीवन में इतना सकारात्मक बदलाव लाने में सफल रही। अभिषेक ने कहा, "यह बहुत अच्छा है जब आप अपने काम के माध्यम से बदलाव के एजेंट बन सकते हैं। यह प्रेरणादायक है और मुझे यह पसंद है।"

बातचीत के दौरान, अभिषेक ने यह भी संबोधित किया कि कैसे पिता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर फिल्म की प्रशंसा और प्रचार कर रहे हैं। अभिषेक ने कहा कि लोग अक्सर अमिताभ को उनके बेटे की इतनी प्रभावशाली प्रशंसा करने के लिए ट्रोल करते हैं लेकिन यह उन्हें रोकता नहीं है। उन्होंने आगे कहा, "ऐसे कमेंट्स आते हैं कि कमरे में जाकर बता देते सर। लोग नहीं जानते कि वह दिल्ली में शूटिंग कर रहे हैं। ऐसा अक्सर नहीं होता है।

दासवी, यामी गौतम और निम्रत कौर अभिनीत, 7 अप्रैल को Jio Cinema और Netflix पर रिलीज हुई। यह फिल्म तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित और दिनेश विजन द्वारा उनके बैनर मैडॉक फिल्म्स, जियो स्टूडियो और बेक माई केक फिल्म्स के तहत निर्मित है।

टॅग्स :अभिषेक बच्चनअमिताभ बच्चनआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएलपीजी सिलेंडर की किल्लत?, आगरा में पेठा कारोबार पर भारी संकट, कुछ इकाइयां पूरी तरह से बंद?

क्राइम अलर्टचार साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और शादी किसी और से?, पुलिस कांस्टेबल ने दिया धोखा, मरने से पहले महिला ने वीडियो में कहा-किसी लड़की को धोखा मत दो, देखिए

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

कारोबारयमुना पावन तटः ताज की छाया में संस्कृति का विराट उत्सव

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?