लाइव न्यूज़ :

जेल में परेशान आर्यन खान; पिता शाहरुख और मां गौरी से वीडियो कॉल पर इतने देर की बात, जानिए

By अनिल शर्मा | Updated: October 16, 2021 12:52 IST

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तारी के 12 दिनों बाद आर्यन खान पहली बार पिता शाहरुख खान और मां गौरी खान से वीडियो कॉल पर बात कीहाल ही में आर्यन को सामान्य सेल में लाया गया हैहाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि आर्थर जेल में बंद आर्यन खान जेल का खाना नहीं खा रहे हैं

क्रूज जहाज ड्रग्स मामले में आर्थर रोड जेल (मुंबई) में बंद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बुरे दौर से गुजर रहे हैं। आर्यन जेल में परेशान, तनावग्रस्त और असहज नजर आ रहे हैं। वहीं गिरफ्तारी के 12 दिनों बाद आर्यन खान पहली बार पिता शाहरुख खान और मां गौरी खान से वीडियो कॉल पर बात की। जेल अधिकारियों ने बताया कि यह एक औपचारिक बातचीत थी जिसमें उन्होंने उनसे उनकी कुशलक्षेम के बारे में पूछा। रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन ने शाहरुख और गौरी से 10 मिनट तक बात की। गौरतलब है, मुंबई की विशेष एनडीपीएस अदालत ने आर्यन की ज़मानत याचिका पर 20 अक्टूबर के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था।

हाल ही में आर्यन को सामान्य सेल में लाया गया है। उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद क्रूज़ ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किए गए पांच अन्य लोगों के साथ आर्थर रोड जेल में क्वारंटीन बैरक से कॉमन सेल में भेजा गया है। इस मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद आर्यन को आर्थर रोड जेल भेजा गया था।

इसके पहले मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ था कि आर्थर जेल में बंद आर्यन खान जेल का खाना नहीं खा रहे हैं और जेल कैंटीन से खरीदे बिस्किट खाकर गुजारा कर रहे हैं। बताया गया कि आर्यन जेल के कैंटीन से पारले जी बिस्किट खरीद कर खा रहे हैं। इस वजह से जेल अधिकारियों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की थी।

मामले में एनसीबी लगातार कह रही है कि आर्यन खान कई सालों से ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं। एनसीबी ने मुंबई सेशंस कोर्ट में गुरुवार को बताया कि आर्यन खान पिछले कुछ सालों से ड्रग्स का एक नियमित उपभोक्ता है और 'उसके पास से ड्रग्स नहीं मिले' वाला दावा गलत है। एनसीबी की पैरवी कर रहे एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने कहा, "पंचनामा में यह स्पष्ट लिखा है कि दोनों (आर्यन-अरबाज़) ड्रग्स का सेवन करने वाले थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार जेल में आर्यन का अंडर-ट्रायल नंबर N956 है। आर्यन को कथित तौर पर परिवार से ₹4,500 का मनी ऑर्डर मिला है। आर्यन इससे जेल की कैंटीन से खाद्य और पेय पदार्थ खरीद सकेंगे।

टॅग्स :आर्यन खानशाहरुख़ खानगौरी खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?