लाइव न्यूज़ :

फिल्म फ्लॉप होने पर शाहरुख का बड़ा बयान- मैं किंग हूं, अपनी मर्जी से फिल्में चुन सकता हूं 'जीरो' की नाकामी से परेशान नहीं हूं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 9, 2019 09:07 IST

किंग खान शाहरुख अपनी पिछली रिलीज 'जीरो' की नाकामयाबी को पूरी तरह भुला देना चाहते हैं. वह सिनेप्रेमियों की बेरूखी से भी परेशान नहीं होना चाहते, बल्कि हर नाकामी और परेशानी से अपनी ध्यान हटाकर अपना बेस्ट देने की कोशिश करना चाहते हैं

Open in App

किंग खान शाहरुख अपनी पिछली रिलीज 'जीरो' की नाकामयाबी को पूरी तरह भुला देना चाहते हैं. वह सिनेप्रेमियों की बेरूखी से भी परेशान नहीं होना चाहते, बल्कि हर नाकामी और परेशानी से अपनी ध्यान हटाकर अपना बेस्ट देने की कोशिश करना चाहते हैं.

हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कुछ ऐसा ही जज्बा दिखाया और अपनी 'जीरो' के फ्लॉप होने के बावजूद यह जताने की कोशिश की कि वह अपनी हर फिल्म को बेहतर बनाने के लिए कितनी शिद्दत से काम करते हैं. शाहरुख ने कहा, ''मैंने कभी उन फिल्मों से सफलता नहीं पाई जिनसे मैंने उम्मीद की थी. सच बताऊं, मुझे हमेशा लगता है कि मैं एक किंग हूं और किंग को तो अपनी मर्जी से फिल्मों का चुनाव करने की आजादी होती है. अगर आपके पास आजादी नहीं है तो आप किंग कैसे हो सकते हैं.''

फिल्म को मानते हैं बेटी शाहरुख ने अपनी फिल्मों में प्रोड्यूसर की तरह काम करने के अनुभव को भी शेयर किया. उन्होंने बताया, ''मैं हमेशा अपनी फिल्म को बेटी की तरह मानता हूं. लोग अपनी बेटी की शादी में दिल खोल कर खर्चा करते हैं तो मैं अपनी फिल्मों को बेहतरीन बनाने के लिए पानी की तरह पैसा क्यों नहीं बहा सकता. मेरी तो यही इच्छा होगी कि जो भी मेरी बेटी की शादी में आए वो खुश हो कर ही वापस जाए.''

शाहरुख की इस बात से इतना तो साफ है कि भले ही उनकी फिल्म 'जीरो' को दर्शकों ने नकार दिया हो, लेकिन शाहरुख अपना काम बखूबी जानते हैं और वह हार न मानते हुए इसे आगे भी जारी रखेंगे. गौरतलब है कि किंग खान जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'सैल्यूट' पर काम शुरू करने वाले हैं. यह अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक है.

टॅग्स :शाहरुख़ खानफिल्म जीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?