लाइव न्यूज़ :

100 करोड़ के पार पहुंची 'हाउसफुल 5', बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश

By संदीप दाहिमा | Updated: June 10, 2025 16:17 IST

Housefull 5: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और जैकलीन फर्नांडिस अभिनीत फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

Open in App

Housefull 5: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और जैकलीन फर्नांडिस अभिनीत फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। निर्माताओं ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। यह फिल्म 2010 में रिलीज हुई 'हाउसफुल' का पांचवा भाग है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन बैनर 'नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट' द्वारा निर्मित ‘हाउसफुल 5’ सिनेमा घरों में छह जून को रिलीज हुई थी।

प्रोडक्शन बैनर ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर हुई कमाई के बारे में जानकारी साझा की। प्रोडक्शन बैनर ने पोस्ट में लिखा, "फिल्म ने पहले दिन 24.35 करोड़ रुपये की कमाई की और रिलीज होने के पहले सप्ताहांत में कुल 91.83 करोड़ रुपये कमाए। अब तक फिल्म कुल 104.98 करोड़ रुपये कमा चुकी है।" इस फिल्म में सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा, जैकी श्रॉफ, फरदीन खान और संजय दत्त ने भी अभिनय किया है।

टॅग्स :अक्षय कुमारबॉक्स ऑफिस कलेक्शनअभिषेक बच्चनरितेश देशमुखफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीबिहार में फिल्म निर्माण को मिली नई गति और नई दिशा, फिल्म निर्माण गतिविधियों में आई तेजी,

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी