लाइव न्यूज़ :

'हाउसफुल 4' के साउंड एडिटर निमिश पिलांकर का हुआ निधन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 26, 2019 13:48 IST

बॉलीवुड के जाने-माने साउंड एडिटर निमिश पिलांकर की 29 वर्ष की उम्र में अचानक मौत हो गई. उन्होंने रेस 3, हाउसफुल 4, बाइपास रोड, मरजावां आदि फिल्मों में साउंड का महत्वपूर्ण काम संभाला था

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' में काम कर चुके बॉलीवुड के जाने-माने साउंड एडिटर निमिश पिलांकर की 29 वर्ष की उम्र में अचानक मौत हो गई. निमिश को हाई ब्लड प्रेशर था जिस कारण उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ और अचानक उनकी मौत हो गई

हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' में काम कर चुके बॉलीवुड के जाने-माने साउंड एडिटर निमिश पिलांकर की 29 वर्ष की उम्र में अचानक मौत हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक निमिश को हाई ब्लड प्रेशर था जिस कारण उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ और अचानक उनकी मौत हो गई.

निमिश ने सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' से अपने करियर की शुरुआत की थी. 'रेस 3' के बाद उन्होंने 'हाउसफुल 4', 'बाइपास रोड', 'मरजावां' आदि फिल्मों में साउंड का महत्वपूर्ण काम संभाला. ट्विटर पर बहस निमिश की इतनी कम उम्र में ब्रेन हैमरेज से मौत के बाद ट्विटर पर बहस छिड़ गई है.

कई यूजर्स निमिश की मौत के लिए वर्क प्रेशर को जिम्मेदार बता रहे हैं. एक्टर विपिन शर्मा ने लिखा, ''बहुत से टेक्निशियन्स ज्यादा देर तक काम करते हैं और इसके लिए शायद ही उन्हें पैसे मिलते हैं. ये भयावह है. काम छूटने के डर से वे कुछ बोल नहीं पाते हैं. कई बार ऐसा होता है कि वे कम पैसों में काम करने के लिए राजी हो जाते हैं.

निमिश की आत्मा को शांति मिले.'' डायरेक्टर और प्रोड्यूसर मृणालिनी पाटिल ने लिखा, ''साउंड टेक्निशियन निमिश पिलांकर उम्र 29 वर्ष की मौत हो गई. हाई ब्लड प्रेशर के कारण ब्रेन हैमरेज हुआ. प्वॉइंट ये है कि क्या किसी को परवाह भी है? टेक्निशियंस बॉलीवुड सिनेमा में अपना योगदान चुपचाप देते हैं. वे घंटों तक काम करते हैं क्योंकि उन्हें सिनेमा पसंद है लेकिन क्या उन्हें इसका क्रेडिट मिलता भी है?''

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?