लाइव न्यूज़ :

Koffee With Karan Season 8: 2005 के बाद, कॉफी विद करण में नजर आएंगे सनी और बॉबी देओल, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: October 17, 2023 13:25 IST

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कॉफी विद करण शो का प्रसारण शुरु होने वाला है। इस शो में देओल भाई सनी और बॉबी साथ नजर आने वाले हैं। हॉटस्टार पर शो टेलिकास्ट किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे26 अक्टूबर से कॉफ विद करण शो का आठवां सीजन होगा शुरु शो का ट्रेलर किया गया रिलीज हिन्दी फिल्मों के कई जाने माने नाम शो में करेंगे शिकरत

Koffee With Karan season 8: बड़े पर्दे पर फिल्म स्टार सनी देओल गदर मचाने के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस बार वह अकेले नहीं होंगे उनके साथ फिल्म स्टार और उनके छोटे भाई बॉबी देओल भी साथ नजर आएंगे। दोनों भाई कॉफ विद करण शो में साथ नजर आने वाले हैं।

इस शो को होस्ट मशहूर निर्माता, निर्देशक करण जौहर करेंगे। डिजिटल प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर 26 अक्टूबर से कॉफी विद करण शो के आठवें सीजन का प्रसारण किया जाएगा। इस शो में साल 2005 के बाद बॉबी और सनी साथ दिखाई देंगे। इन दोनों कलाकारों को देखने के लिए फैंस भी काफी उत्साहित हैं।

यह दोनों जब भी एक साथ किसी शो में जाते हैं तो दर्शक खुद को इनके साथ कनेक्ट करते हैं। अब देखना होगा कि कॉफी विद करण में इतने सालों बाद लौट रहे सनी और बॉबी करण के किन-किन सवालों के जवाब देते हैं। 

इस सीजन में जोड़ी में आएंगे स्टार

कॉफी विद करण के आठवें सीजन का थीम फैमिली मेंबर्स रखा गया है। इस शो में सनी और बॉबी के अलावा कई स्टार नजर आएंगे। इस शो की शुरुआत रणवीर-दीपिका की जोड़ी के साथ शुरु हो सकती है। शो में कियारा-सिद्धार्थ की जोड़ी भी नजर आएगी। वहीं करण के दोस्त और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी नजर आने वाले हैं। टीवी पर तो करण के इस शो को काफी लोकप्रियता मिली है। वहीं अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी इस परंपरा को बरकरार रखने की लड़ाई होगी।  

कई सितारे पहले भी जा चुके हैं

कॉफी विद करण शो के पहले के सीजनों में कई मशहूर कलाकार शिरकत कर चुके हैं। करण के शो में सलमान खान एक बार अपने भाईयों के साथ पहुंचे थे। इस दौरान उनके भाई अरबाज खान ने सलमान के निजी जिंदगी के कई राज खोले थे। वहीं रणबीर कपूर अपनी बहन करीना कपूर के साथ पहुंच चुके हैं। रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने इस शो में एक दूसरे के राज खोले थे।  

टॅग्स :सनी देओलकरण जौहरबॉबी देओलसलमान खानरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच