लाइव न्यूज़ :

102 Not Out Box Office Collection Day 1 : पहले दिन अमिताभ बच्चन - ऋषि कपूर की फिल्म कमा सकती है 2 करोड़!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 5, 2018 17:56 IST

102 Not Out Box Office Collection Prediction: 102 नॉट ऑउट बॉलीवुड के दो दिग्गज हीरो अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की एक मनोरंजक मूवी है जो कि पूरे देश में 4 मई को रिलीज़ हुई है. बजट देखते हुए मूवी का प्रॉफिट में आना तय माना जा रहा है.

Open in App

102 नॉट ऑउट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर अभिनीत मूवी 102 नॉट ऑउट, इस शुक्रवार को पूरे देश में रिलीज़ हुई है. दिग्गज एक्टर्स की उपस्थिति और सकारात्मक रिव्यू के चलते मूवी द्वारा बॉक्स ऑफिस पर अच्छे कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है. अनुमान के अनुसार मूवी पहले दिन 1.75 करोड़ से 2 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है. 

ये भी पढ़ें: 102 Not Out Movie Review: अमिताभ बच्चन कर देंगे दर्शकों को क्लीन बोल्ड

102 नॉट आउट में क्या है ख़ास?

लीविंग लीजेंड बन चुके अमिताभ बच्चन और उनके साथ चार दशकों से फिल्मी दुनिया में सक्रिय ऋषि कपूर को पर्दे पर लाजवाब अभिनय करते देखना ही अपने आप में फिल्म देखने के लिए काफी है। अमिताभ ने जिस तरह फिल्म में 75 साल के बेटे के 102 साल के बाप का रोल किया है उससे उन्हीं की फिल्म शहंशाह का डॉयलॉग याद आता है, "रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह।" ऋषि कपूर ने भी फिल्म में अमिताभ का साथ बखूबी निभाया है। अमिताभ और ऋषि के चाहने वालों को दोनों को साथ देखकर अमर अकबर एंथोनी, कभी-कभी, नसीब और कूली जैसी फिल्मों की याद आएगी जिनमें इन दो अभिनेताओं ने साथ-साथ अभिनय किया था। 

102 नॉट आउट का मैसेज-

एक लाइन में कहें तो फिल्म का संदेश सीधा और सरल है, जिंदगी जिंदादिली का नाम है। आदम उम्र से नहीं बल्कि अपनी सोच से बूढ़ा होता है। इसलिए जीना काफी नहीं जिंदादिली से जीना जरूरी है।

जरूर पढ़ें: 102 नॉट आउट Vs एवेंजर Box Office Collection: इनफिनिटी वॉर ने दी अमिताभ-ऋषि की जोड़ी को पटखनी

पढ़े पूरी समीक्षा

टॅग्स :102 नॉट आउटअमिताभ बच्चनऋषि कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?