लाइव न्यूज़ :

रिया चक्रवर्ती को लेकर हिना खान को सता रहा है ये बड़ा डर, कहा- आरोपों से बर्बाद न हो जाए करियर

By अमित कुमार | Updated: August 31, 2020 14:59 IST

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को अब तीन महीने होने वाले हैं। एक्टर के निधन की गुत्थी उलझती ही जा रही है। हर रोज इस केस में नए नए खुलासे हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे सोशल मीडिया पर दिवंगत एक्टर के लिए न्याय की मांग सीबीआई के हस्ताक्षेप के बाद और तेज हो गई है। टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अब रिया को लेकर बड़ी बात कही है।

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी मानी जा रही है। सुशांत के परिवार वालों से लेकर फैंस तक रिया को सुशांत के मर्डर का जिम्मेदार मानता है। वहीं रिया चक्रवर्ती को लेकर मीडिया में भी खूब बहस हो रही है। सोशल मीडिया पर दिवंगत एक्टर के लिए न्याय की मांग सीबीआई के हस्ताक्षेप के बाद और तेज हो गई है। ऐसे में सभी रिया को दोषी मान चुके हैं।

हालांकि, अभी तक रिया के खिलाफ किसी तरह का कोई सबूत नहीं मिला है। कुछ चैट की बातों को छोड़ दिया जाए तो रिया को लेकर किसी तरह के ऐसे सबूत हाथ नहीं लगे जिसके लिए उन पर कानूनी एक्शन लिया जा सके। वहीं रिया हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में साफ कर चुकी हैं कि उनका इस केस में कोई हाथ नहीं है। बल्कि इस घटना से वह खुद बुरी तरह से टूट गई हैं। 

रिया को लेकर हिना ने दिया यह बयान

ऐसे में कुछ रिया के पक्ष में भी अपनी बात रख रहे हैं। टीवी एकट्रेस हिना खान ने अब रिया को लेकर बड़ी बात कही है। हाल ही में एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए हिना खान ने रिया को लेकर कहा फिलहाल केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को जांच करने देनी चाहिए और उनके निष्कर्ष का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं ये महसूस कर रही हूं कि इस केस में लोग रिया पर सीधे-सीधे आरोप लगा रहे हैं, जो उसके करियर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

तापसी ने भी दिया रिया का साथ

वहीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने लोगों से अपील की है कि वह लॉ में विश्वास रखें और खुद से चीजों के बारे में कुछ भी न कहें। एक्ट्रेस लक्ष्मी मानचू की पोस्ट को रीट्वीट करते हुए तापसी लिखती हैं कि मैं सुशांत को पर्सनल लेवल पर नहीं जानती थी और न ही रिया को जानती हूं। हां, लेकिन इतना जरूर पता है कि किसी को दोषी तब तक नहीं ठहराना चाहिए जब तक प्रूव नहीं हो जाता। आप लॉ से ऊपर नहीं हैं। लॉ पर विश्वास रखिए।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीहिना खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच