लाइव न्यूज़ :

Ashiqui Mein Teri 2.0: रानू मंडल और हिमेश की आवाज में 'आशिकी में तेरी' गाना हुआ रिलीज, यूट्यूब पर मचाया धमाल

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 14, 2019 19:19 IST

Ashiqui Mein Teri 2.0: गाना 'आशिकी में तेरी' तीन मिनट सैतीस सेकंड का है। इस गाने में रानू मंडल की आवाज है। हालांकि उन्होंने सिर्फ एक लाइन ही गाई है।

Open in App

Ashiqui Mein Teri 2.0: सॉन्ग 'आशिकी में तेरी' गुरुवार (14 नवंबर) को रिलीज हो गया है। इस गाने को हिमेश रेशमिया और रानू मंडल ने गाया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने ने यूट्यूब पर रिलीज होते ही कुछ घंटों में धमाल मचा दिया है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं। 'आशिकी में तेरी' गाना 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' फिल्म का है। 

यूट्यूब पर जारी किया गया गाना 'आशिकी में तेरी' तीन मिनट सैतीस सेकंड का है। इस गाने में रानू मंडल की आवाज है। हालांकि उन्होंने सिर्फ एक लाइन ही गाई है। रानू ने सिर्फ 'आशिकी में तेरी...जाएगी जां मेरी' लाइन गाई है, बाकी पूरा गाना हिमेश रेशमिया ने गाया है। इस गाने में हिमेश एक बार फिर पुराने कैप वाले लुक में दिखाई दे रहे हैं। बता दें लता मंगेशकर के फेमस गाने एक प्यार का नगमा है को गाकर रातोंरात छा जाने वाली रानू मंडल किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। जब से रानू मंडल ने यह गाना गाया है तब से वह सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुई हैं। 

सोशल मीडिया पर छा जाने से पहले रानू मंडल रेलवे स्टेशन पर गाना गाया करती थी। एक दिन उनका अचानक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। उस वीडियो में रानू मंडल लता मंगेशकर के फेमस गाने 'एक प्यार का नगमा' गा रही थी, जिसे खूब सराहना मिली। इस सराहना के बाद रानू मंडल को हिमेश रेशमिया ने अपनी मूवी में गाने का ऑफर दिया, जिसके बाद रानू मंडल सेलिब्रिटी बन गईं।

टॅग्स :रानू मंडलहिमेश रेशमियागाना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीHip-Hop कल्चर को समझना ज़रूरी, रैपर सैंटी शर्मा ने बादशाह का किया समर्थन

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीHoli 2026 Playlist: रंगों का रेला और गानों का मेला, होली पार्टी के लिए अपने प्लेलिस्ट में शामिल करें ये गाने

बॉलीवुड चुस्कीHoli Party Songs: 'होली के दिन' से 'जय जय शिव शंकर' तक, इन 6 गानों से झूम उठेगी आपकी होली

बॉलीवुड चुस्कीBorder 2 का पहला गाना 'घर कब आओगे' रिलीज, 28 साल बाद लौटी देशभक्ति की वही भावनाएं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?