लाइव न्यूज़ :

‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

By संदीप दाहिमा | Updated: December 8, 2025 15:36 IST

अभिनेता धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने उन्हें बेहद भावुक अंदाज में याद किया और उनके साथ बिताए पलों की कुछ खास तस्वीरें साझा कीं।

Open in App
ठळक मुद्दे‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

अभिनेता धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने उन्हें बेहद भावुक अंदाज में याद किया और उनके साथ बिताए पलों की कुछ खास तस्वीरें साझा कीं। धर्मेंद्र का 24 नवंबर को उनके जुहू स्थित आवास पर 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। धर्मेंद्र की पत्नी एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर धर्मेंद्र के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘ धरम जी, जन्मदिन मुबारक हो..आपको गए हुए दो सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है। मैं धीरे-धीरे खुद को संभाल रही हूं..आप हमेशा मेरे साथ रहेंगे...’’ हेमा ने कहा कि उनके साथ बिताई जीवन की ‘‘खुशनुमा यादें’’ कभी मिट नहीं सकतीं। इन पलों को फिर से याद करके बड़ा सुकून व खुशी मिलती है। आपके साथ बिताए खूबसूरत वर्षों के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी 1980 में हुई थी। उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना हैं। धर्मेंद्र के बेटे एवं अभिनेता सनी देओल ने भी अपने दिवंगत पिता को याद किया। सनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘ आज मेरे पापा का जन्मदिन है। पापा हमेशा मेरे साथ, मुझमें मौजूद हैं। आपसे बेहद प्यार है पापा। आपकी बहुत याद आती है।’’ सनी देओल, धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर की संतान हैं।

टॅग्स :हेमा मालिनीधर्मेंद्रहिन्दी सिनेमा समाचारबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

कारोबारमथुरा वृंदावन नगर निगमः ‘मेरो मथुरा’ ऐप की शुरुआत?, जानिए फायदे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !