लाइव न्यूज़ :

Happy Birthday Rekha: अमिताभ बच्चन के बारे में रेखा के 4 बयान, इतने से हो जाता है लव स्टोरी का खुलासा

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: October 10, 2018 08:32 IST

Happy Birthday Rekha: एक बार एक शख्स अमिताभ सामने रेखा को भला-बुरा कह रहा था तो पहले उन्होंने उसे चुप कराने की कोशिश की। फिर वह नहीं माना तो अमिताभ उसे पीटने लगे।

Open in App

आज (10 अक्टूबर)  बॉलीवुड की बेमिसाल अदाकार रेखा का जन्मदिन है। कल (11 अक्टूबर) को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। यह महज संयोग ही है कि दोनों के जन्मदिन भी इतने करीब हैं। दोनों एक-दूसरे से कितने राबता थे, यह रेखा के 64वें और अमिताभ के 76वें जन्मदिन पर भी लोग जानना चाहते हैं।

उम्र के इस पड़ाव पर भी अगर अगर रेखा-अमिताभ सामने हो जाएं तो अगले कुछ समय के लिए मीडिया में सुर्खियां चलती हैं। कई अवॉर्ड समारोह तो दोनों के चेहरों पर बार-बार फोकस करते और जानबूझ कर होस्ट कर रहे अभिनेताओं की ओर से ऐसी बातें टीज करते हुए निकल गए जिनमें सीधे या परोक्ष रूप से अमिताभ और रेखा की बात हो रही थी।

आज भी अमिताभ बच्चन, रेखा या उनसे किसी सवाल जवाब नहीं देते। आज भी रेखा की जिंदगी में कोई पुरुष नहीं है। लेकिन रेखा इस बारे में हमेशा बताती रही हैं कि अमिताभ बच्चन उनके लिए क्या हैं।

अमिताभ से रेखा के रिश्तों के समझने के लिए उनके ये बयान पढ़िए-

1. मि. बच्चन के सामने खड़े रहना आसान नहीं होता। अमिताभ कुछ ऐसे थे जैसा मैंने अपनी जिंदगी में कभी कुछ नहीं देखा। उनके होने से मैंने अच्छाई पर विश्वास और खुद पर भरोसा करने सीखा। रेखा, रेन्डिवू विद सिमी ग्रेवाल 2004

2. मैं यह उनका घर तोड़ने के लिए नहीं कह रही। एक इंसान के नाते मैं यह कह सकती हूं। उनके होने से मुझे खुशी होती है। हां, उनकी अच्छाइयों से मैं प्रभावित हुई। मैं शाकाहारी हो गई। खतरनाक जीवनशैली से उबर गई। योगा करने लगी। रेखा, रेन्डिवू विद सिमी ग्रेवाल 2004

3. मैंने प्रोजेक्‍शन रूम से साफ देखा था। उनका (बच्चन) पूरा परिवार 'मुकद्दर का सिकंदर' की स्क्रीनिंग में बैठा था। जया सिनेमाघर में पहली पंक्ति में ही बैठी थीं। वे और बाकी लोग उनके पीछे वाली पंक्ति में थे। फिल्म में जब मेरे और उनके (बच्चन) बीच लव सीन आए जया के आंखों से आंसू छलक रहे थे। इसी के बाद से सारे निर्माता-निर्देशक मुझसे कहने लगे कि जया ने मना किया है मुझे और उन्हें साथ फिल्म में रखने से। रेखा, स्टारडस्ट 1978 में एक साक्षात्कार

4. एक समय मैं समझती ‌थी जया (जया बच्चन) बेहद जहीन महिला हैं और मेरे ‌लिए तो बहन की तरह हैं। क्योंकि वह कई बार बहुत गहराई से मुझे सलाह देतीं। लेकिन अब मुझे अहसास हुआ कि वह अपना प्रभाव जमाने के लिए किसी को ऐसी सलाह देती फिरती हैं। शुरुआती ‌दिनों इतनी करीब रहने के बाद भी एक ही इमारत में रहने के बाद भी उन्होंने अपनी शादी में मुझे नहीं बुलाया। - रेखा, सुपर 1980 में

ये घटना बयां करती है रेखा के प्रति कितने संवेदनशील थे अमिताभ

रेखा जब कभी बोलती हैं अब ऐसे ही सधे शब्दों में अमिताभ से जुड़े सवालों का जवाब देती हैं। अमिताभ ने कभी अपने और रेखा के रिश्ते पर एक भी शब्द नहीं कहा। रेखा पर लिखी यासिर उस्मान की किताब 'रेखाः दी अनटोल्ड स्टोरी' में एक जिक्र मिलता है कि एक बार एक शख्स अमिताभ सामने रेखा को भला-बुरा कह रहा था तो पहले उन्होंने उसे चुप कराने की कोशिश की। फिर वह नहीं माना तो अमिताभ उसे पीटने लगे।

टॅग्स :रेखाअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?