लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में हंसल मेहता की 'फराज' की रिलीज पर लगी रोक, ढाका आतंकी हमले पर आधारित है फिल्म, जानें इसकी वजह

By अनिल शर्मा | Updated: February 21, 2023 13:33 IST

फिल्म में जूही बब्बर, आमिर अली, जहान कपूर और आदित्य रावल सहित कई अन्य कलाकारों ने काम किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देहंसल मेहता की फिल्म फराज के खिलाफ बांग्लादेश के हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।याचिका में कहा गया था कि इस फिल्म से बांग्लादेश की छवि खराब होगी। भारत में यह फिल्म 3 फरवीर को रिलीज हो चुकी है।

Faraaz Ban In Bangladesh: हंसल मेहता निर्देशित फिल्म फराज को बांग्लादेश में बैन कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश के हाईकोर्ट ने 'फराज़' की देश में रिलीज पर रोक लगा दी है। गौरतलब है कि हंसल मेहता की फराज 2016 के ढाका आतंकवादी हमले पर आधारित है। भारत में यह फिल्म 3 फरवीर को रिलीज हो चुकी है।

हंसल की फराज के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। जिसपर सुनवाई करते हुए बांग्लादेश के हाई कोर्ट ने सिनेमाघरों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 'फराज' की रिलीज पर रोक लगा दी है। याचिका में कहा गया था कि इस फिल्म से बांग्लादेश की छवि खराब होगी।

 फराज को फिल्म निर्देशक और निर्माता अनुभव सिन्हा ने प्रोड्यूस किया है। साल 2016 में बांग्लादेश का ढाका में हुए आतंकी हमले पर यह आधारित है। इसमें पांच आतंकवादियों ने एक कैफे में लोगों को बंधक बनाया था। इसमें पांचों आतंकवादियों समेत 29 लोगों की मौत हुई थी। फिल्म में जूही बब्बर, आमिर अली, जहान कपूर और आदित्य रावल सहित कई अन्य कलाकारों ने काम किया है। 

फिल्म 'फराज' के निर्देशक हंसल मेहता का कहना है कि  ''मेरे लिए फराज ध्रुवीकरण के समय की कहानी है। ढाका को झकझोर देने वाली एक घटना 'होली आर्टिसन कैफे पर 2016 का हमला', के माध्यम से मैंने हिंसा के व्यापक विषय का पता लगाने की कोशिश की है। जो कि वास्तव में युवा, कमजोर दिमाग वालों को आतंक के लिए प्रेरित करता है।'' फिल्म को लेकर हंसल मेहता ने कहा था कि मेरा प्रयास अपार साहस और मानवता पर प्रकाश डालने का रहा है, जो हिंसा के खिलाफ खड़े होने के लिए आवश्यक है। क्योंकि कट्टरता और इससे होने वाले नरसंहार के खिलाफ खड़ा होना ही इसे हराने का एकमात्र तरीका है।"

टॅग्स :हंसल मेहताहिन्दी सिनेमा समाचारबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट