लाइव न्यूज़ :

'हमारे बीच बड़ी प्रतिस्पर्धा थी, फिल्म ने अपना जादू चलाया': ऑस्कर लेकर भारत लौटीं ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’की निर्माता गुनीत मोंगा

By अनिल शर्मा | Updated: March 17, 2023 08:15 IST

वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ दो हाथियों और उनकी देखभाल करने वालों के बीच के अटूट बंधन पर आधारित है। निर्माण कंपनी ‘सिख्या एंटरटेनमेंट’ की मोंगा और अचिन जैन भी इसके निर्माता हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ तमिल भाषा में बनी वृत्तचित्र है।इसने ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ श्रेणी में भारत के लिए पहला ऑस्कर जीता है।‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित और मोंगा और अचिन जैन द्वारा निर्मित है।

मुंबईः ऑस्कर जीतने के बाद भारत लौटीं 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की निर्माता गुनीत मोंगा ने कहा कि हमारे बीच बड़ी प्रतिस्पर्धा थी। हमारी श्रेणी में एक और फिल्म थी जिसे मलाला (नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई) ने समर्थन दिया था। मोंगा ने कहा, हमारी फिल्म ने सभी देशों, हर उम्र के लोगों में काम किया... जिस तरह का प्यार हमें दुनिया भर से मिल रहा है, फिल्म ने अपना जादू चलाया।

गौरतलब है कि तमिल भाषा के वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ श्रेणी में भारत के लिए पहला ऑस्कर जीता है। कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित ओटीटी (ओवर-द-टॉप) मंच ‘नेटफ्लिक्स’ के इस वृत्तचित्र ने इस श्रेणी में ‘हॉलआउट’, ‘हाउ डू यू मेजरमेंट ए ईयर?’, ‘द मार्था मिशेल इफेक्ट’ और ‘स्ट्रेंजर एट द गेट’ को मात दी थी ।

वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ दो हाथियों और उनकी देखभाल करने वालों के बीच के अटूट बंधन पर आधारित है। निर्माण कंपनी ‘सिख्या एंटरटेनमेंट’ की मोंगा और अचिन जैन भी इसके निर्माता हैं। निर्देशक कार्तिकी गोंजाल्विस ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए इसे अपनी ‘‘मातृभूमि भारत’’ को समर्पित किया था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आज यहां हमारे और प्रकृति के बीच के पवित्र बंधन, मूल निवासी समुदाय के लोगों के सम्मान और अन्य जीवित प्राणियों के प्रति सहानुभूति और अंतत: सह-अस्तित्व की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहूंगी।’’ 

टॅग्स :ऑस्कर अवार्डशॉर्ट फ़िल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार