लाइव न्यूज़ :

जुबिन नौटियाल और पायल देव का सॉन्ग 'मेरी तरह' रिलीज, देखिए हिमांश और हेली की क्यूट केमिस्ट्री

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 15, 2022 12:19 IST

जुबिन नौटियाल और पायल देव का नया म्यूजिक वीडियो ‘मेरी तरह’ रिलीज हो चुका है। फैंस इस गाने में हिमांश कोहली और हेली दारूवाला की क्यूट केमिस्ट्री के साथ गौतम गुलाटी की शानदार एक्टिंग देख सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग राजस्थान की खूबसूरत जगहों पर की गई है। गाने को कुणाल वर्मा ने लिखा है, जबकि इसे पायल देव ने कम्पोज किया है।

मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल और पायल देव का नया गाना ‘मेरी तरह’ (Meri Tarah) रिलीज हो चुका है। हिमांश कोहली (Himansh Kohli), गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) और हेली दारूवाला (Heli Daruwala) इस म्यूजिक वीडियो में नजर आ रहे हैं। वहीं, इस गाने को कुणाल वर्मा ने लिखा है, जबकि इसे पायल देव ने कम्पोज किया है। इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग राजस्थान की खूबसूरत जगहों पर की गई है। नवजीत बुट्टर ने इस गाने को निर्देशित किया है। 

भूषण कुमार द्वारा निर्मित 'मेरी तरह' गाने को यूजर्स विभिन्न प्लेटफॉर्म पर सुन सकते हैं। इस गाने को लेकर टी-सीरीज़ के एमडी भूषण कुमार का कहना है, "मेरी तरह यह गाना प्यार की सच्ची भावनाओं का वर्णन करती है। जुबिन की मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज के साथ पायल की भावपूर्ण प्रस्तुति और गौतम, हिमांश और हेली द्वारा जबरदस्त प्रदर्शन एक संपूर्ण पैकेज बनाती है।"

इस गाने के बारे में हिमांश कोहली कहते हैं, "जब आप भूषण जी की अगुवाई में बनी एक ऐसी टीम के साथ जिसमें जुबिन नौटियाल और पायल देव का गाना हो और हेली और गौतम जैसे सह-कलाकार हों, तो आप तो आप निश्चित रूप से एक जबरदस्त टीम के हाथों में होते हैं। राजस्थान में इस गाने की शूटिंग का अनुभव बहुत ही जबरदस्त रहा। मुझे लोगों की प्रतिक्रिया जानने का बेसब्री से इंतजार है।"

वहीं, गाने को लेकर हेली दारूवाला कहती हैं, "मैं दस साल के बाद एक बार फिर हिमांश के साथ काम कर रही हूं। हम दोनों ने अपने करियर की शुरुआत साथ में की थी और अब ऐसा लगता है की हम घूमकर फिर उसी जगह खड़े हो गये हैं। मेरी तरह इस गाने के जरिए भूषण कुमार और टी सीरीज के साथ काम करने का मेरा सपना पूरा हुआ। जुबिन मेरे पसंदीदा कलाकार हैं।"

गाने के बारे में गौतम गुलाटी कहते हैं, "जुबिन नौटियाल, टी सीरीज़ और भूषण कुमार संगीत और अन्य क्षेत्रों में सफलता के शिखर से बखूबी परिचित हैं। मेरी तरह यह बहुत ही बेहतरीन गाना है। मुझे लोगों की प्रतिक्रिया जानने का बेसब्री से इंतजार है।" यूजर्स टी सीरीज़ के यूट्यूब पेज पर इस गाने को सुन सकते हैं।

टॅग्स :जुबिन नौटियालहिमांश कोहलीटी-सीरीजयू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

ज़रा हटकेWATCH: पॉपुलर यूट्यूबर आईशोस्पीड​​ ने अफ्रीका टूर के दौरान चीते के साथ लगाई रेस, हैरान करने वाला रहा परिणाम

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

भारतव्लॉगर्स के खिलाफ सख्त हुआ रेलवे, भ्रामक जानकारी देने पर होगी कानूनी कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीगूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में 2025, जिन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?