लाइव न्यूज़ :

भटक गए हो क्या? मैप में फिरंगी आमिर खान दिखाएगा सही रास्ता

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: November 2, 2018 08:39 IST

Thugs of Hindostan (ठग्स ऑफ हिंदुस्तान) Unique Promotion: आपको कैसा लगेगा जब आप अपने गूगल नैविगेटर में आमिर खान को रास्ता दिखाते देखेंगे। जी हाँ यह खबर बिल्कुल सच है.

Open in App

मुंबई, 02 नवंबर: वाकई, मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आइडिया की 'खान' हैं. उनके दिमाग में एक से बढ़कर एक कमाल के आइडिया आते हैं. अपनी फिल्मों का खास अंदाज में प्रमोशन करने के लिए मशहूर आमिर ने इस बार भी एक नायाब तरीका ढूंढ निकाला है. इसके तहत उन्होंने गूगल मैप में घुसपैठ की और रास्ता भटके मुसाफिरों को रास्ता बताना शुरू कर दिया है. जी हां, यह बिल्कुल सोलह आने सच है. दरअसल, दीपावली के मौके पर 8 नवंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की टीम ने गूगल मैप के साथ हाथ मिलाया है. गुरुवार से शुरू हुई इस योजना के तहत आप अपने एंड्रॉइड या आईओएस स्मार्टफोन पर 'फिरंगी' के साथ ड्राइव करने का विकल्प चुन सकते हैं. मजेदार बात यह है कि इस पूरे सफर में आपको फिरंगी बने आमिर अपने पालतू गधे की सवारी करते दिखेंगे.

गूगल मैप्स की प्रोडक्ट मैनेजर नेहा वाइकर ने कहा, ''भारत में पहली बार हम सभी के स्मार्टफोन पर एक नया अनुभव लाकर खुश हैं. हम आपके ड्राइविंग सफर को और मजेदार बनाना चाहते हैं.'' बता दें कि 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' यशराज बैनर की सबसे मंहगी फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में आमिर अपने 30 साल के सिने करियर में पहली बार मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से चल रहा है और ट्रेड के जानकार मान रहे हैं कि यह फिल्म साल 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हो सकती है. यह फिल्म भारत में ही 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली है. सूत्रों की मानें तो यशराज बैनर इसे विदेशों में भी बहुत बड़े स्तर पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहा है. ऐसे में फिल्म के दुनिया भर में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने की उम्मीद की जा रही है. फिल्म में कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी हैं.

टॅग्स :ठग्स ऑफ हिन्दुस्तानआमिर खानगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?