लाइव न्यूज़ :

Goa Turmoil: 'वह डरावनी रात थी'?, पति फरहान आजमी के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद आयशा टाकिया ने कहा-हमारे पास सबूत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2025 15:51 IST

Goa Turmoil: महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी (सपा) के ‍विधायक अबु आजमी के बेटे फरहान, मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ करने के बाद विवादों में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअबु आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा के मौजूदा बजट सत्र के खत्म होने तक सदन की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया। पति ने मदद के लिए 100 नंबर पर फोन किया था, लेकिन पुलिस ने अंत में उनके खिलाफ ही शिकायत दर्ज कर दी।अभी-अभी यह पोस्ट देखा और इसे साझा करना जरूरी समझा।

Goa Turmoil: पूर्व अभिनेत्री आयशा टाकिया ने कहा है कि गोवा में महाराष्ट्र के लिए नफरत अविश्सनीय स्तर पर पहुंच गई है और तटीय राज्य में उनके पति व बेटे को “बुरी तरह परेशान किया गया।” आयशा की यह टिप्पणी उत्तर गोवा के कैंडोलिम में एक सुपरमार्केट में हाथापाई को लेकर उनके पति फरहान आजमी और अन्य के खिलाफ राज्य में सार्वजनिक स्थान पर हाथापाई तथा शांति भंग करने के आरोप में मामला दर्ज किए जाने के बाद आई है। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी (सपा) के ‍विधायक अबु आजमी के बेटे फरहान, मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ करने के बाद विवादों में हैं।

बुधवार को अबु आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा के मौजूदा बजट सत्र के खत्म होने तक सदन की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया। आयशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर किए गए सिलसिलेवाल पोस्ट में कहा कि उनके पति ने मदद के लिए 100 नंबर पर फोन किया था, लेकिन पुलिस ने अंत में उनके खिलाफ ही शिकायत दर्ज कर दी।

उन्होंने कहा, “यह हमारे परिवार के लिए एक भयावह रात थी और हम सुबह तक दहशत में थे... अभी-अभी यह पोस्ट देखा और इसे साझा करना जरूरी समझा। मैं उचित समय पर और भी सामग्री साझा करूंगी...।” आयशा ने कहा, “मेरे पति और बेटे को बुरी तरह परेशान किया गया और वे अपनी जान को लेकर दहशत में थे, क्योंकि गोवा के स्थानीय गुंडों ने उन पर हमला किया, उन्हें धमकाया और घंटों तक प्रताड़ित किया... उन्होंने पुलिस के साथ भी बुरी तरह से मारपीट की, जिसे मेरे पति ने अपनी और हमारे बेटे की सुरक्षा के लिए बुलाया था।”

उन्होंने कहा, “गोवा में महाराष्ट्र के लिए नफरत अविश्वसनीय स्तर पर पहुंच गई है... क्योंकि वे (स्थानीय गुंडे) फरहान और मेरे बेटे को बार-बार महाराष्ट्र से होने और बड़ी कार रखने के लिए कोस रहे थे।” आयशा ने कहा, “पुलिस ने बदले में फरहान के खिलाफ ही शिकायत दर्ज कर ली, जबकि वास्तव में वही वह शख्स थे, जिन्होंने लगभग 150 लोगों की बड़ी भीड़ के खिलाफ मदद के लिए 100 नंबर पर फोन किया था।”

उन्होंने दावा किया कि (आजमी) परिवार के पास घटना के सीसीटीवी फुटेज सहित “अन्य वीडियो सबूत” हैं, जिन्हें उचित समय आने पर सक्षम अधिकारियों के साथ साझा किया जाएगा। आयशा ने कहा, “हम कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहे हैं। हमें प्रशासन और अदालत से न्याय मिलने का भरोसा है।”

गोवा पुलिस ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा था कि उसके नियंत्रण कक्ष को सोमवार रात 11.12 बजे फोन पर कैंडोलिम के एक सुपरमार्केट में झगड़े की सूचना मिली थी। कलंगुट पुलिस निरीक्षक परेश नाइक को बताया कि झगड़े के दौरान फरहान आजमी ने प्रतिद्वंद्वी समूह से कहा था कि उसके पास लाइसेंसी बंदूक है। नाइक के मुताबिक, जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि फरहान आजमी के समूह सहित दो समूहों के बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

टॅग्स :आयशा टाकियाAbu Asim Azmiमहाराष्ट्रसमाजवादी पार्टीगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?