लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, बॉलीवुड सितारों ने अनदेखी तस्‍वीरें शेयर कर फैंस को दी दिवाली की शुभकामनाएं

By स्वाति सिंह | Updated: October 27, 2019 14:03 IST

सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें सारा के साथ पापा सैफ, करीना कपूर खान, भाई इब्राहिम और तैमूर अली खान भी नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेशभर में रविवार को दिवाली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।ऐसे में बॉलिवुड में दिवाली मनाने का अंदाज जगजाहिर है।

देशभर में रविवार को दिवाली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलिवुड में दिवाली मनाने का अंदाज जगजाहिर है। रविवार को बॉलिवुड के शहंशाह अमिताभ बच्‍चन सहित कई बड़े स्टार्स ने ट्वीट कर अपने फैंस को दिवाली विश किया है। बिग बी ने दिवाली के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए अपनी दो पुरानी और अनदेखी तस्‍वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। इस तस्वीर में अमिताभ के साथ उनकी पत्नी जया फुलझड़ी जलाती दिख रही है। नन्ही श्वेता फुलझड़ी लिए पास खड़ी हैं। अमिताभ ने लिखा है, ''दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएं। सुख शांति समृद्धि सदा।'' उन्होंने यह भी साफ किया कि सभी को अलग-अलग विश कर पाना मुश्किल है इसलिए कृपया इसे ही रिस्पांस मानिएगा।

उधर, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा तक ने फोटो शेयर कर अपने फैंस को दीपावली की बधाई दी है।

सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें सारा के साथ पापा सैफ, करीना कपूर खान, भाई इब्राहिम और तैमूर अली खान भी नजर आ रहे हैं। सारा ने इस मौके पर ट्रैडिशनल ड्रेस पहन रखा है। लाइट ब्लू कलर के सलवार सूट में वह अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने इसके साथ मैचिंग बिंदी और ईयररिंग्स भी पहने हुए हैं। 

'केदारनाथ' के जरिए डेब्यू करने वाली सारा जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नंबर वन' की रीमेक में नजर आएंगी। इसके अलावा कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'लव आजकल' के सीक्वल में भी दिखेंगी। अक्षय ने अपनी टीम संग मनाई दिवाली बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी फैंस को विश करते हुए ट्वीट किया है। 

उन्होंने लिखा, ''मैं टीम के साथ दिवाली मना रहा हूं। ये साल का सबसे खुशी वाला समय होता है। जब सभी के परिधान चमकीले होते हैं और चेहरे पर मुस्कान उससे भी चमकीली। आप सभी को मेरी तरफ से सेफ और हैप्पी दिवाली।'' अर्जुन कपूर ने दी बधाई अर्जुन कपूर ने भी अपने फैंस को दिवाली की बधाई देते हुए ट्विटर पर पोस्ट शेयर किया है। 

उन्होंने लिखा, ''सभी को रोशनी से भरे इस चमकीले त्यौहार की बधाई। मैं कामना करता हूं कि ये दिवाली आपके लिए बेहतर कल लेकर आए। हैप्पी दिवाली।'' करण जौहर ने शेयर किया पोस्ट फिल्ममेकर करण जौहर ने ट्विटर पर लिखा, ''आप सभी को, आपके परिवारों और चाहने वालों को दिवाली की शुभकामनाएं। ढेर सारा प्यार और रोशनी। ढेर सारी पॉजिटिविटी और अच्छी सेहत। इस पोस्ट के साथ करण ने दिवाली के दीपों की तस्वीर भी शेयर की है।

टॅग्स :दिवालीअमिताभ बच्चनप्रियंका चोपड़ाअर्जुन कपूरसारा अली खानबोमन ईरानीमलाइका अरोरा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार