लाइव न्यूज़ :

Forbes India Celebrity List: सलमान खान सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्रिटी, जानें कौन किस नंबर पर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 5, 2018 13:15 IST

Forbes top 100 Indian celebrity list: फोर्ब्स ने अपनी इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्रिटी की लिस्ट जारी कर दी है।

Open in App

फोर्ब्स ने अपनी इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्रिटी की लिस्ट जारी कर दी है। बॉलीवुड स्टार सलमान खान तीसरे लगातार साल फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा कमाने वाले भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं।

 फोर्ब्स इंडिया की 100 सबसे अमीर सेलिब्रिटी लिस्ट में 253.25 करोड़ सालाना की कमाई के साथ सलमान पहले नंबर पर हैं। 2018 फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 लिस्ट रैंकिग सेलिब्रिटी के इंटरटेंनमेंट से हुई कमाई पर आधारित है।वहीं इस ल‍िस्‍ट में दूसरी पायदान पर क्र‍िकेटर व‍िराट कोहली काबिज हैं। उनकी इस साल की कमाई 228 करोड़ के करीब आंकी गई है।

 वहीं तीसरे नंबर पर इन द‍िनों हिट फ‍िल्‍मों का पर्याय बन गए अक्षय कुमार हैं। उनकी इस साल की कमाई 185 करोड़ रुपये रही है। वहीं पिछले एक साल में कोई भी फ‍िल्‍म नहीं देने वाले शाहरुख खान 13वीं पोजिशन पर हैं। उनकी आय इस साल में 56 करोड़ बताई जा रही है जो पिछले साल की तुलना में 33 प्रतिशत कम है। 

 हाल ही में शादी हुई दीपिका पादुकोण ने फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी लिस्ट में चौथा स्थान पाया है और वो टॉप पांच रैंकिंग में जगह बनाने वाली पहली अभिनेत्री बन गई हैं। इस लिस्‍ट में प्र‍ियंका की इस साल की कमाई 18 करोड़ बताई गई है और वह 49वें पायदान पर हैं। 

बॉलीवुड अभिनेताओं की संख्या भी पिछले साल की 33 से घटकर इस बार 31 हो गई। हालांकि सभी की कमाई मिलाकर अर्जित संपत्ति में पिछले साल के मुकाबले इस साल 12.89 प्रतिशत की बढ़त दिखी। सेलिब्रिटी 100 की कुल संपत्ति पिछले साल जहां 2,683.31 करोड़ थी वो इस साल बढ़कर 3,140.25 करोड़ हो गई।

कौन रहे 2018 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्रिटी

सलमान खान: 253.25 करोड़ विराट कोहली-228.09 करोड़अक्षय कुमार-185 करोड़दीपिका पादुकोण-112.8 करोड़एमएस धोनी-101.77 करोड़आमिर खान-97.50 करोड़अमिताभ बच्चन-96.17 करोड़रणवीर सिंह-84.7 करोड़सचिन तेंदुलकर-80 करोड़अजय देवगन-74.50 करोड़

टॅग्स :फोर्ब्ससलमान खानशाहरुख़ खानअक्षय कुमारदीपिका पादुकोणप्रियंका चोपड़ाअजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?