लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में गाना गा कर मुसीबत में फंसे मीका सिंह, ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने किया बैन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 14, 2019 09:48 IST

सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में पाकिस्तान के एक कार्यक्रम में परफॉर्म किया है। जिसके बाद से वह विवादों में घिर गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर में हाल ही में धारा 370 खत्म की गई है।पाकिस्तान भारत से बौखलाया हुआ है, ऐसे में दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

जम्मू कश्मीर में हाल ही में धारा 370 खत्म की गई है। जिससे पाकिस्तान भारत से बौखलाया हुआ है, ऐसे में दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। लेकिन इसी बीच आठ अगस्त को सिंगर मीका सिंह कराची में परफॉर्म करने पहुंचे थे। लेकिन अब मीका परेशानी में घिरते नजर आ रहे हैं।

 मीका ने पाकिस्तान के परवेज मुशर्रफ के करीबी माने आने वाले अदनान असद के यहां परफॉर्म किया है। कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम में आईएसआई के अधिकारी और दाउद के परिवार के लोग भी शामिल हुए थे। इसके बाद से हर एक तरफ मीका की जमकर आलोचना की जा रही है।

 लेकिन अब मीका इस कारण से मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। हाल ही में ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने मीका पर बैन लगा दिया है। साथ ही भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से बॉयकॉट करने का फैसला भी लिया है। अगर ऐसा वाजिव होता है तो अब बॉलीवुड में मीका सिंह पर बैन लग जाएगी। 

ये कहना गलत नहीं होगी कि एक कार्यक्रम के कारण मीका ने अपने लिए बड़ी मुसीबत को मोल ले लिया है।मीका कराची में परवेज मुशर्रफ के रिश्तेदार की बेटी की मेंहदी के फंक्शन में पहुंचे थे। खबर के अनुसार जनरल परवेज मुशर्रफ के रिश्तेदार असद ने अपनी बेटी सेलिना की मेहंदी रस्म पर मीका सिंह नाइट का आयोजन किया था।  ये कार्यक्रम 8 अगस्त को हुआ था। खबरों की मानें तो इसमें पुलिस अधिकारियों और यांदाद और स्टार क्रिकेटरों के परिवार को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ असद की नजदीकी की पुष्टि की है लेकिन दाऊद के परिवार से उनकी नजदीकी के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।

मीका सिंह अक्सर ही अपने बयानों को लेकर कंट्रोवर्सी में रहते हैं। मीका सिंह अक्सर ही अपने बयानों को लेकर कंट्रोवर्सी में रहते हैं। लोगों को उनका पाकिस्तान जाना पसंद नहीं आया तभी तो लोगों का गुस्सा इस पर फूट पड़ा है। 

टॅग्स :मीका सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPankaj Dheer Cremation: पंकज धीर के अंतिम संस्कार में सलमान समेत कई फिल्मी सितारे पहुंचे, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSaif Ali Khan Attacked: सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले ड्राइवर को इनाम देना चाहते हैं मीका सिंह, जानिए वजह

बॉलीवुड चुस्कीमीका सिंह को सुकेश चन्द्रशेखर से मिला कानूनी नोटिस, गायक से की माफी की मांग, जैकलीन फर्नांडीज से जुड़ा है मामला

टीवी तड़काआकांक्षा पुरी से शादी नहीं करने पर बोले मीका सिंह- मुझे एहसास हुआ कि हम एकसाथ रहने के लिए नहीं बने हैं

बॉलीवुड चुस्की17 साल पुराने किसिंग मामले को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे मीका सिंह, राखी सावंत ने दर्ज कराई थी शिकायत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?