लाइव न्यूज़ :

रामगोपाल वर्मा ने गोडसे और गांधी फिल्म का किया ऐलान, लोगों का फूटा गुस्सा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 13, 2020 11:48 IST

First Look Poster Of The Man Who Killed Gandhi फ़र्स्ट लुक पोस्टर पर रामू ने गोडसे और गांधी के चेहरों को मर्ज करके दिखाया है। रामू ने इसके पीछे अपना आइडिया भी शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे राम गोपाल वर्मा ने अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आरजीवी वर्ल्ड थिएटर की शुरुआत कर दी हैप्लेटफॉर्म के लिए रामू एक के बाद फ़िल्मों का एलान कर रहे हैं।

कोरोना वायरस के कारण इन दिनों सिनेमाघर बंद हैं। ऐसे में लोगों के मनोरंजन के लिए अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में रिलीज की जा रही हैं। ऐसे में राम गोपाल वर्मा ने अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आरजीवी वर्ल्ड थिएटर की शुरुआत कर दी है। इस प्लेटफॉर्म के लिए रामू एक के बाद फ़िल्मों का एलान कर रहे हैं। 

इनमें से एक फ़िल्म गांधी और गोडसे पर आधारित है, जिसको लेकर एलान के साथ ही विवाद शुरू हो गया है। इस फिल्म का पहला लुक भी रामगोपाल वर्मा ने जारी कर दिया है। इस पोस्टर को देखकर लोग भड़क गए हैं।

रामू ने इस फ़िल्म का नाम रखा है- The Man Who Killed Gandhi... इस फ़िल्म के फ़र्स्ट लुक पोस्टर पर रामू ने गोडसे और गांधी के चेहरों को मर्ज करके दिखाया है। रामू ने इसके पीछे अपना आइडिया शेयर करते हुए लिखा- इस तस्वीर को एक-दूसरे में समाहित करने का मक़सद यह दिखाना है कि गांधी को मारकर गोडसे ने ख़ुद को मार डाला। 

एक यूज़र ने इस पोस्टर पर आपत्ति जताते हुए इसे चोट पहुंचाने वाला बताया। यूज़र ने इस पर महात्मा गांधी और गोडसे की तस्वीरों को मर्ज करने को ग़लत बताया। इसके जवाब में राम गोपाल वर्मा ने सफ़ाई दी- मॉर्फ करने का उद्देश्य फ़िल्म पूरी होने पर समझ में आएगा। और आपकी तरह ही मुझे भी अपनी कलात्मक अभिरुचि का प्रदर्शन करने का हक़ है। फाइनल प्रोडक्ट देखे बिना नतीजे पर पहुंचना ठीक नहीं है। रामू ने जिस दूसरी फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है, वो काफ़ी दिलस्प है। इस पोस्टर पर चार युवकों को बैठा हुआ दिखाया गया है, नशीले पदार्थों का सेवन कर रहे हैं और दीवार पर लगी कटरीना कैफ़ की तस्वीर को निहार रहे हैं। इस फ़िल्म को रामू ने नाम दिया है- Kidnapping Of Katrina Kaif... इसके साथ रामू ने लिखा- थिएटर्स को भूल जाइए, सिनेमा का भविष्य ओटीटी भी नहीं है, बल्कि यह निजी एप्स में सिमट जाएगा। 

 

टॅग्स :राम गोपाल वर्मामहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

कारोबारउपलब्धि के दावों के बीच क्या सचमुच हो रहा खादी का विस्तार?, कुल कारोबार 1.70 लाख करोड़ रुपए के पार

भारतमहात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु थे गोपालकृष्ण गोखले

भारतप्रधानमंत्री संग्रहालय में महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी से संवाद करेंगे लोग?

कारोबारमहात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू, विदेशी टूर पैकेज पर TCS दरों में सरकार ने की कटौती, जानिए मुख्य

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार