लाइव न्यूज़ :

'द कपिल शर्मा शो' के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानिए क्या है पूरा मामला

By अनिल शर्मा | Updated: September 24, 2021 15:47 IST

शो के निर्माताओं के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि शो के कलाकारों को एक एपिसोड में कोर्ट रूम के सीन में शराब पीते हुए दिखाया गया था। शिकायतकर्ता ने कॉमेडी शो के निर्माताओं पर कोर्ट का अनादर करने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देद कपिल शर्मा शो के खिलाफ यह FIR मध्यप्रदेश के एक वकील ने दर्ज करायी हैवकील ने दावा किया कि शो के एक कोर्ट सीन में कलाकारों को शराब पीते हुए दिखाया गयावकील धाकड़ का कहना है कि यह दृश्य अदालत की गरिमा को ठेस पहुँचाता है, इसमें एक वैधानिक चेतावनी भी होनी चाहिए थी

मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला और सत्र न्यायालय में सुरेश धाकड़ नाम के एक वकील ने यह प्राथमिकी दर्ज करायी है। वकील ने शिकायत में कहा है कि 21 अप्रैल को सोनी टीवी पर आपत्तिजनक दृश्यों वाला एपिसोड प्रसारित किया गया था।

शो के निर्माताओं के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि शो के कलाकारों को एक एपिसोड में कोर्ट रूम के सीन में शराब पीते हुए दिखाया गया था। शिकायतकर्ता ने कॉमेडी शो के निर्माताओं पर कोर्ट का अनादर करने का आरोप लगाया है। धाकड़ के मुताबिक, शो के एंकर कपिल शर्मा और सोनी टीवी के डायरेक्टर एमपी सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट और एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की सुनवाई 1 अक्टूबर को होनी है।

शो पर एफआईआर करने वाले वकील ने संवाददाताओं से कहा, "अदालत के दृश्य में, सह-कलाकार शराब की बोतल लेकर मंच पर आता है और अन्य लोगों से इसका स्वाद लेने का आग्रह करता है।" “यह दृश्य अदालत की गरिमा को ठेस पहुँचाता है। इसमें एक वैधानिक चेतावनी भी होनी चाहिए थी, जो उसने नहीं की।

धाकड़ ने दावा किया कि अतीत में भी, कॉमेडी शो में महिलाओं के बारे में भद्दी टिप्पणियों जैसी आपत्तिजनक सामग्री दिखाई गई है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पहले शो के निर्माताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

टॅग्स :कपिल शर्माद कपिल शर्मा शो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया