लाइव न्यूज़ :

फिल्ममेकर अपर्णा सेन ने दीपिका के जेएनयू दौरे को बताया साहसी कदम, ट्विटर पर कही ये बात

By भाषा | Updated: January 8, 2020 20:18 IST

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक समेत कई प्रख्यात लोगों ने सोमवार को एक कार्यक्रम में जेएनयू हमले की निंदा की।

Open in App

छात्रों के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का दौरा करने को फिल्मनिर्माता अपर्णा सेन ने “साहसी कदम” बताया। बॉलीवुड अभिनेत्री ने मंगलवार शाम को जेएनयू शिक्षक संघ और जेएनयूएसयू द्वारा रविवार को हुए जेएनयू हमले के बाद बुलायी गई जनसभा में भाग लिया था।

सेन ने ट्वीट किया, “हर किसी के जीवन में बदलाव के लिए एक मोड़ आता है। मुझे लगता है कि जेएनयू हमला दीपिका के लिए वही मोड़ था। दीपिका को सलाम। देश उनके इस साहसी कदम को याद रखेगा।”

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक समेत कई प्रख्यात लोगों ने सोमवार को एक कार्यक्रम में जेएनयू हमले की निंदा की। बंगाली अभिनेता स्वस्तिक मुखर्जी ने भी ट्विटर पर पादुकोण की सराहना की। मुखर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘उसने आवाज उठाई। वह न्याय मांगने वाले युवाओं के साथ खड़ी थी। यही बात मायने रखती है।#दीपिका पादुकोण।’’

दीपिका पादुकोण ने सोमवार को एक समाचार चैनल से कहा था कि उन्हें गर्व है कि लोगों ने बिना किसी डर के अपनी आवाज उठाई और संशोधित नागरिकता अधिनियम, राष्ट्रीय नागरिक पंजी और जेएनयू हमले का विरोध किया।

टॅग्स :दीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया