लाइव न्यूज़ :

राजस्थान, उत्तर प्रदेश के बाद इस राज्य में भी बैन हुई 'पद्मावत'

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 12, 2018 15:46 IST

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म 'पद्मावत' 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Open in App

'पद्मावती'  का नाम बदलकर 'पद्मावत' करने के बावजूद भी इस फिल्म पर छाए संकट के बादल छंटने का नाम नहीं ले रहे हैं। सेंसर बोर्ड की से हरी झंडी मिलने के बावजूद एक ओर जहां यह फिल्म राज्स्थान, उत्तर प्रदेश में पहले ही बैन कर दी गई है वहीं अब गुजरात सरकार ने भी इस फिल्म को बैन करने का फैसला लिया है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने कहा है कि फिल्म पद्मावत गुजरात में रिलीज नहीं होगी।

इस मामले में मुख्यमंत्री रूपाणी ने कहा कि गुजरात सरकार राजपूत समाज की भावनाओं को आहत करने वाली फिल्म पद्मावती को राज्य में रिलीज किए जाने की इजाजत नहीं देगी। हम अपने इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने की अनुमति नहीं दे सकते। हम अभिव्यक्ति की आजादी में विश्वास करते हैं लेकिन हमारी महान संस्कृति से खिलवाड़ करने वाले किसी गलत कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।राजस्थान के अलावा हिमाचल प्रदेश, मध्‍यप्रदेश और उत्‍तर प्रदेश में इस फिल्म की रिलीज पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है। दीपिका पादुकोण पद्मावत (पहले पद्मावती) फिल्म का मुख्य केंद्र है। वहीं शाहिद कूपर और रणवीर सिंह लीड रोल निभा रहे हैं। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म 'पद्मावत' 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

टॅग्स :पद्मावतपद्मावतीविजय रुपानीगुजरातदीपिका पादुकोणशाहिद कपूररणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच