लाइव न्यूज़ :

फातिमा सना शेख ने मराठी फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' से शेयर किया अपना फर्स्ट लुक

By भाषा | Updated: February 14, 2020 16:26 IST

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' (Dangal) में हरियाणा की पहलवान की भूमिका से लोकप्रिय हुई अभिनेत्री फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) आगामी फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' (Suraj Pe Mangal Bhari) में मराठी महिला के किरदार में नजर आएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ के निर्माताओं ने शुक्रवार को फिल्म से फातिमा सना शेख का फर्स्ट लुक जारी किया।दंगल’ की अभिनेत्री सना इस फिल्म में मराठी लड़की का किरदार निभा रही हैं

फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ के निर्माताओं ने शुक्रवार को फिल्म से फातिमा सना शेख का फर्स्ट लुक जारी किया। ‘दंगल’ की अभिनेत्री सना इस फिल्म में मराठी लड़की का किरदार निभा रही हैं जिसका निर्देशन ‘जोया फैक्टर’ और ‘परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोकरण’ के निर्देशक अभिषेक शर्मा कर रहे हैं।

अभिषेक की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘फिल्म में सना का किरदार दोहरी शख्सियत वाला है जिसके लिए हमें एक ऐसी अभिनेत्री की जरूरत थी जो संवेदनशील, रहस्यमयी और मुखर किरदार को उसी सहजता से निभा सके।’’ इसके अनुसार, ‘‘फातिमा सना एक शानदार प्रतिभावान अभिनेत्री हैं जिनमें ये सारी भावनाएं अच्छे से दिखाने की काबिलियत है। वह समय की बहुत पाबंद और अपने काम के प्रति समर्पित भी हैं।

उनका जोश सेट पर हम सभी को प्रेरित करता है।’’ फिल्म में मनोज वाजपेयी और दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिका निभाते दिखेंगे। ‘सूरज पे मंगल भारी’ का निर्माण जी स्टूडियोज प्रोडक्शन कर रहे हैं और फिलहाल मुंबई में अलग-अलग जगहों पर इसकी शूटिंग चल रही है। फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज होगी। भाषा सुरभि मनीषा मनीषा

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?