लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण पर फूटा फैंस का गुस्सा, ट्वीट कर लिखा #NotMyDeepika

By मेघना वर्मा | Updated: July 21, 2019 08:53 IST

दीपिका पादुकोण जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में दीपिका ने एसिड अटैक विक्टिम का किरदार निभाया है।

Open in App

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की कुछ उन हसीनाओं में से हैं जो अपनी एक्टिंग और अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना लेती हैं। वहीं दीपिका पादुकोण की फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी हैं। मगर इन दिनों दीपिका के फैंस उनसे कुछ नाराज दिख रहे हैं। तभी तो ट्वीटर पर दीपिका के खिलाफ #NotMyDeepika लिख रहे हैं। 

दरअसल बात ये है कि दीपिका पादुकोण को रिसेंटली फिल्म मेकर लव रंजन के घर पर स्पॉट किया गया था। सिर्फ दीपिका को ही नहीं बल्कि रणबीर कपूर को भी लव रंजन के घर पर जाते देखा गया था। 

इसी के बाद से ही लोगों को गुस्सा अपने सुपरस्टार पर फूट रहा है। लव रंजन पर #MeeToo का आरोप लगा था। वहीं लव रंजन के घर पर दीपिका को देखकर उनके फैंस खासा खुश नहीं है। इसीलिए उन्होंने सोशल मीडिया पर #NotMyDeepika की मुहीम चला दी है। दीपिका #MeeToo के खिलाफ काम भी करती हैं मगर फिर भी फैंस को उनका लव रंजन के घर पर जाना ठीक नहीं लगा।

 

 

 

बता दें लव रंजन को लेकर एक 24 साल की एक्ट्रेस ने मिड डे को इंटरव्यू में बताया था कि लव रंजन ने उनके साथ गलत व्यवहार करने और उनका यौन शोषण करने की कोशिश की थी। एक्ट्रेस के इस आरोप के बाद लव रंजन की काफी आलोचना हुई थी। 

लव रंजन ने इसके बाद अजय देवगन के साथ दे दे प्यार दे बनायी। जिसमें तब्बू और रकुल प्रीत सिंग दिखाई दी थीं। अब दीपिका और रणबीर कपूर के उनके घर पर जाने के बाद कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही लव रंजन नई फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। 

टॅग्स :दीपिका पादुकोणलव रंजन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया