लाइव न्यूज़ :

Emergency MOVIE: कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' देखने के लिए दर्शकों को करना होगा इंतजार, जानिए कब होगी फिल्म रिलीज

By धीरज मिश्रा | Updated: October 16, 2023 16:06 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने नवंबर में रिलीज होने वाली उनकी फिल्म इमरजेंसी को स्थगित कर दिया है। कंगना ने इस फिल्म को साल 2024 में रिलीज करने का ऐलान किया है। फिल्म की रिलीज डेट जल्द ही जारी की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना ने बताई वजह क्यों इस साल रिलीज नहीं होगी इमरजेंसी फिल्म इस साल कंगना की बैक टू बैक फिल्में आने वाली है27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी तेजस

Emergency MOVIE: राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार विजेता व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' इस साल रिलीज नहीं होगी। इस फिल्म को साल 2024 में रिलीज करने का फैसला लिया गया है। इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कंगना रनौत ने दी है। उन्होंने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि इमरेंजसी फिल्म को लेकर मैं जहां भी जाती हूं। मुझे गजब की प्रतिक्रिया मिलती है। मेरे लिए यह फिल्म बेहद ही खास है।

लोग मुझसे इस फिल्म की रिलीज डेट जानना चाहते हैं। लेकिन मैं सभी से कहना चाहती हूं कि फिल्म इस साल रिलीज नहीं हो पाएगी। यहां बताते चले कि कंगना की फिल्म का टीचर आ चुका था और इस साल 24 नवंबर को यह फिल्म रिलीज होने के लिए घोषित की गई थी। इमरजेंसी फिल्म कंगना के निर्देशन में बनने वाली उनकी पहली फिल्म है। देश में लगे आपातकाल के दौरान लोगों ने जो पीड़ा सही उस पर कंगना की यह इमरजेंसी फिल्म है।

कतार में हैं कई फिल्में 

कंगना ने कहा कि इमरजेंसी फिल्म को अब इस साल रिलीज नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरी कई बैक टू बैक फिल्में आने वाली हैं। मेरी रिलीज होने वाली फिल्मों के शेड्यूल के अनुसार 2024 में इस फिल्म को रिलीज करने का फैसला लिया गया है। कंगना ने कहा कि इस फिल्म की नई रिलीज डेट जल्द ही घोषित की जाएगी। उन्होंने दर्शकों से अपील की है कि वह उन्हें और उनकी फिल्मों को ढेर सारा प्यार देते रहे।

27 अक्टूबर को तेजस फिल्म में दिखाई देंगी

कंगना रनौत की सिनेमाघरों में 27 अक्टूबर को तेजस फिल्म रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वह वायु सेना अधिकारी के रुप में होंगी। फिल्म का ट्रेलर 8 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। फिल्म के इस ट्रेलर को दर्शकों के द्वारा सराहा जा रहा है। अब देखना होगा कि कंगना की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल करती है। 

टॅग्स :कंगना रनौतTejasबॉलीवुड अभिनेत्रीफिल्म क्लैशफिल्म डायरेक्टरमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !