लाइव न्यूज़ :

Goodbye Trailer: बचपन से अमिताभ बच्चन के साथ काम करना चाहती थीं एकता कपूर, जानिए वजह

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 6, 2022 17:11 IST

फिल्म गुडबाय के ट्रेलर लांच के दौरान एकता कपूर ने बताया कि वो हमेशा अमिताभ बच्चन के साथ काम करना चाहती थी। अब उनका सपना सच हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म गुडबाय का ट्रेलर आज लॉन्च हो गया।इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता नजर आने वाली हैं।ये पहला मौका है जब एकता कपूर और अमिताभ बच्चन एकसाथ काम कर रहे हों।

मुंबई: अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म गुडबाय का ट्रेलर मंगलवार को लॉन्च हो गया है। लांच इवेंट में जहां एक ओर रश्मिका नीना और एकता कपूर के साथ नजर आईं तो वहीं बिग बी वर्चुअली इस दौरान मौजूद रहे। इस दौरान एकता ने बताया कि अमिताभ बच्चन के साथ काम करना उनके बचपन का सपना था। ये पहला मौका है जब एकता कपूर और अमिताभ बच्चन एकसाथ काम कर रहे हों।

गुडबाय के ट्रेलर लॉन्च पर एकता कपूर ने खुलासा किया कि वह हमेशा अमिताभ बच्चन के साथ काम करना चाहती थीं। उन्होंने कहा, "बचपन से मैं हमेशा एक ही व्यक्ति के साथ काम करने का सपना देखती थी और वो बिग बी थे। बचपन में मैं अमित जी के घर जन्मदिन की पार्टियों में जाती थी और श्वेता (नंदा बच्चन) और अभिषेक (बच्चन) मेरे दोस्त हैं। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी किसी के साथ काम करना चाहती थी, किसी भी खान या किसी और के साथ नहीं, सिर्फ अमिताभ बच्चन के साथ करना चाहती थी। अंत में ये हुआ भी।" 

उन्होंने ये भी कहा, "अमिताभ सर ने एक बार मेरे डैड (जितेंद्र) से कहा था कि वह पूरी शाम बस बैठे-बैठे मुझे घूरते रहे। इस तरह की फिल्म में काम करने का अनुभव अलग होता है।" फिलहाल, फिल्म गुडबाय की बात करें तो इसे विकास बहल द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में नीना गुप्ता, साहिल मेहता, शिविन नारंग, पावेल गुलाटी, एली अवराम, सुनील ग्रोवर ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। ये फिल्म 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। फिल्म गुडबाय को एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी मोशन पिक्चर्स ने गुड कंपनी के साथ प्रोड्यूस किया है। 

टॅग्स :एकता कपूरअमिताभ बच्चननीना गुप्ता
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?