लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'पठान' के गाने ‘बेशरम रंग’ विवाद में कूदे यो यो हनी सिंह, कहा- पहले के लोग अधिक समझदार थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2022 15:41 IST

शाहरुख खान अभिनीत ‘पठान’ के ‘‘बेशरम रंग’’ गाने को लेकर उठा विवाद यह दिखाता है कि दर्शक पहले अधिक समझदार थे।

Open in App
ठळक मुद्देहनी सिंह ने कहा, ‘‘बेशरम रंग’’ गाने को लेकर उठा विवाद यह दिखाता है कि दर्शक पहले अधिक समझदार थेमशहूर रैपर ने कहा कि कलाकार को पहले कहीं अधिक रचनात्मक स्वतंत्रता थीउन्होंने कहा, पहले कहीं अधिक आजादी थी, वे किसी बात को दिल पे नहीं ले लेते थे

मुंबई: गायक-रैपर यो यो हनी सिंह का मानना है कि शाहरुख खान अभिनीत ‘पठान’ के ‘‘बेशरम रंग’’ गाने को लेकर उठा विवाद यह दिखाता है कि दर्शक पहले अधिक समझदार थे। ‘‘बेशरम रंग’’ में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के भगवा रंग की बिकिनी में दिखने के बाद से ‘पठान’ फिल्म की काफी आलोचना हो रही है। 

देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं और आरोप लगाया जा रहा है कि इस गाने से एक समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। फिल्म पर प्रतिबंध की जिन लोगों ने मांग की है उनमें मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा और विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल शामिल हैं। मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड ने भी ‘‘इस्लाम को गलत तरीके से पेश करने’’ का आरोप लगाते हुए फिल्म पर प्रतिबंध की मांग की है। 

साल 2013 में आई ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के लोकप्रिय हुए गीत ‘‘लुंगी डांस’’ में खान के साथ काम कर चुके सिंह ने कहा कि कलाकार को पहले कहीं अधिक रचनात्मक स्वतंत्रता थी। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पहले कहीं अधिक आजादी थी। लोग कम पढ़े-लिखे हो सकते हैं लेकिन कहीं अधिक संवेदनशील थे। वे समझदार थे और चीजों को मनोरंजन के रूप में लेते थे। वे किसी बात को दिल पे नहीं ले लेते थे।’’ 

1992 की फिल्म ‘रोजा’ से संगीतकार ए आर रहमान के गीत ‘‘रुक्मिणी रुक्मिणी’’ का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि अगर यह गाना आज रिलीज हुआ होता तो भारी विवाद हो जाता। ‘पठान’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और यशराज फिल्म ने इसका निर्माण किया है। 

जासूसी पर आधारित इस थ्रिलर फिल्म में जॉन अब्राहम ने भी अभिनय किया है। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिंह का मानना है कि पहले लोगों को शायरी और कविता की अच्छी समझ थी।  

(कॉपी भाषा एजेंसी)

टॅग्स :हनी सिंहशाहरुख़ खानदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?