लाइव न्यूज़ :

Drugs Case: एनसीबी ने अब करण जौहर को ड्रग्स मामले में भेजा नोटिस, उनकी पार्टियों की जानकारी मांगी

By अनुराग आनंद | Updated: December 18, 2020 07:54 IST

जून, 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से केन्द्रीय जांच एजेंसी ने मादक पदार्थों के इस्तेमाल से जुड़ी जांच शुरू की है। इसी के बाद कई सारे बॉलीवुड स्टार को ड्रग्स मामले में नोटिस भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) संबंधित वीडियो की भी जांच कर रहा है जिसमें कई फिल्मी हस्तियां नजर आती हैं।उन्होंने कहा कि एनसीबी को एक पार्टी से जुड़े वीडियो को लेकर शिकायत मिली थी जिसमें शीर्ष फिल्मी सितारे शामिल हुए थे।

मुंबईबॉलीवुड के फिल्म निर्माता करण जौहर के घर पिछले साल आयोजित एक पार्टी में कथित रूप से मादक पदार्थ के इस्तेमाल संबंधी एक वायरल वीडियो के संबंध में नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उन्हें नोटिस भेजा है। ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच करने के लिए जौहर को नोटिस भेजा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने जौहर से इस वीडियो के संबंध में 18 दिसंबर तक जानकारी देने को कहा है।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘उनका (जौहर) प्रतिनिधि वीडियो के बारे में जानकारी या स्पष्टीकरण लेकर (हमारे पास) आ सकता है।’’ गौरतलब है कि जून, 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से केन्द्रीय जांच एजेंसी ने मादक पदार्थों के इस्तेमाल से जुड़ी जांच शुरू की है।

अधिकारी ने बताया कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) संबंधित वीडियो की भी जांच कर रहा है जिसमें कई फिल्मी हस्तियां नजर आती हैं। उन्होंने कहा कि एनसीबी को एक पार्टी से जुड़े वीडियो को लेकर शिकायत मिली थी जिसमें शीर्ष फिल्मी सितारे शामिल हुए थे।

अधिकारी ने बताया कि शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने यह वीडियो एनसीबी को भेजा है और इस संबंध में शिकायत मुंबई की क्षेत्रीय इकाई में दर्ज की गई है। वीडियो वायरल होने के बाद जौहर ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर कहा कि उनकी पार्टी में मादक पदार्थ के इस्तेमाल की खबर झूठी और उनकी छवि खराब करने वाली है।  

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :करण जौहरनारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)मुंबईवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?