लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स केसः अभिनेता अर्जुन रामपाल को समन, गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स दूसरे दिन एनसीबी के समक्ष पेश

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 12, 2020 15:55 IST

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 13 नवंबर के लिए अभिनेता अर्जुन रामपाल को समन भेजा। एनसीबी ने 9 नवंबर को अर्जुन के परिसर में छापा मारा था।

Open in App
ठळक मुद्देरामपाल की पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स दूसरे दिन एनसीबी के समक्ष पेश हुईं। जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी यहां स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेश हुईं। अधिकारी ने यह जानकारी दी। एनसीबी अधिकारियों ने बुधवार को डेमेट्रिएड्स से लगभग छह घंटे तक पूछताछ की थी।

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 13 नवंबर के लिए अभिनेता अर्जुन रामपाल को समन भेजा। एनसीबी ने 9 नवंबर को अर्जुन के परिसर में छापा मारा था। रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स दूसरे दिन एनसीबी के समक्ष पेश हुईं।

रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स बॉलीवुड में कथित नशीली दवाओं के उपयोग संबंधी मामले की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी यहां स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेश हुईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एनसीबी अधिकारियों ने बुधवार को डेमेट्रिएड्स से लगभग छह घंटे तक पूछताछ की थी।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें पूछताछ के लिए फिर से बुलाया गया था, जिसके बाद वह बृहस्पतिवार को दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट में स्थित एनसीबी के अंचल कार्यालय में पहुंची। एनसीबी ने इससे पहले सोमवार को अभिनेता के आवास पर छापेमारी के बाद रामपाल और डेमेट्रिएड्स को बुलाया था।

जांच एजेंसी ने छापेमारी के दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट जैसे इलेक्ट्रोनिक गैजेट को जब्त किया था और अभिनेता के चालक से भी पूछताछ की थी। रामपाल के घर पर छापे से एक दिन पहले, एनसीबी ने बॉलीवुड निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को उपनगरीय जुहू में उनके आवास पर कथित तौर पर गांजा पाए जाने के बाद गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने, एनसीबी ने गैब्रिएला के भाई अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को एक ड्रग्स मामले में पास के पुणे जिले के लोनावाला स्थित एक रिजॉर्ट से गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी ने ड्रग्स से जुड़े व्हाट्सएप चैट के आधार पर बॉलीवुड में कथित नशीली दवाओं के उपयोग की जांच शुरू की।

केंद्रीय एजेंसी ने इससे पहले राजपूत की प्रेमिका अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उसके भाई शौविक, दिवंगत फिल्म स्टार के कुछ कर्मचारियों और कुछ अन्य लोगों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज (एनडीपीएस) एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था। रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। 

टॅग्स :अर्जुन रामपालमुंबईसुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी