लाइव न्यूज़ :

दोस्ताना 2 के दूसरे मेल एक्टर की तलाश पूरी, बॉलीवुड में नए चेहरे को लॉन्च करेंगे करण जौहर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2019 12:32 IST

'दोस्ताना 2' साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'दोस्ताना' का रीमेक है.

Open in App

अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म दोस्ताना का सीक्वल बनने जा रहा है. अभी कुछ दिनों पहले ही करण जौहर ने इस बात का एलान किया था. दोस्ताना 2 के लिए कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर को कास्ट किया गया है. लेकिन फिल्म के दूसरे मेल लीड के लिए कौन कास्ट होगा इस पर कई दिनों से चर्चा हो रही थी. 

आज फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि फिल्म में तीसरा एक्टर कौन होगा. करण जौहर दोस्ताना 2 से बॉलीवुड में एक नए चेहरे को लॉन्च कर रहे हैं. दोस्ताना 2 के दूसरे मेल लीड लक्ष्य होंगे.  

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर लक्ष्य की फोटोज शेयर करते हुए लिखा -  ''धर्मा ब्लॉक में नए चेहरे को लॉन्च कर खुश और एक्साइटेड दोनों हूं. लक्ष्य हमारे साथ दोस्ताना 2 से डेब्यू कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि हम साथ में सॉलिड जर्नी शुरू करेंगे. प्लीज स्वागत करें लक्ष्य का और उसे अपना प्यार और आशीर्वाद दें."

आपको बता दे लक्ष्य टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है. इससे पहले वो कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं. लक्ष्य का इंस्टाग्राम अकाउंट देखकर ये लग रहा है की वो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं. उन्होंने अपने  इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर बस दो फोटो शेयर की हुई हैं. इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्हें धर्मा प्रोडक्शन को धन्यवाद किया है. 

आपको बता दें कि 'दोस्ताना 2' साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'दोस्ताना' का रीमेक

टॅग्स :करण जौहरकार्तिक आर्यनजाह्नवी कपूरप्रियंका चोपड़ाजॉन अब्राहमअभिषेक बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार