लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की सरकार बनने पर बॉलीवुड डायरेक्टर ने किया ट्वीट,वे कई मूर्खाना फैसला लेंगे, क्या मेरे जैसे भैया गुंडा...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 27, 2019 15:27 IST

विवेक अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में सरकार में तेजी से हुए सत्ता परिवर्तन के बाद हर कोई चौंका हुआ है।तमाम उठा पटक के बाद अब राज्य में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की सरकार एक साथ बनने जा रही है।

महाराष्ट्र में सरकार में तेजी से हुए सत्ता परिवर्तन के बाद हर कोई चौंका हुआ है। तमाम उठा पटक के बाद अब राज्य में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की सरकार एक साथ बनने जा रही है। ऐसे में शिवसेना के नेता उद्धव ठाकरे राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। चार दिन तक चले हाई वोल्टेज ड्रामें के बाद राज्य में उद्धव ठाकरे के नेतृव वाली सरकार बनने जा रही है। महाराष्ट्र में बनने जा रही नई सरकार पर बॉलीवुड डायरेक्टर रंजन अग्निहोत्री ने ट्वीट किया है।

विवेक अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। विवेक एक एक नायाब फिल्मों को पर्दे पर पेश कर चुके हैं। अब विवेक ने शिवसेना की नई सरकार को लेकर संशय जताए हैं।

बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ट्वीट करके लिखा है कि मुझे लग रहा है कि वे जल्द ही शहरों इत्यादि के नाम बदलना शुरू करेंगें। मराठा गर्व को और गहन बनाने के लिए वे कई मूर्खाना फैसना लेंगे। क्या मेरे जैसे  भैया गुंडा पार्टी के राज  में सुरक्षित होंगे।

इस तरह विवेक रंजन अग्निहोत्री ने महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन (Maharashtra Govt Formation) को लेकर अपनी तरफ से कई संदेह जता डाले हैं। विवेक रंजन का यह ट्वीट खूब पढ़ा जा रहा है।विवेक अग्निहोत्री ने अपने करियर की शुरुआत 'चॉकलेट' फिल्म से की थी।

बीते रविवार को देवेंद्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और इसके बाद से ही वहां राजनीतिक कोहराम मचा हुआ है। देवेंद्र फड़नवीस के साथ एनसीपी नेता अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।  

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?