लाइव न्यूज़ :

सुभाष घई की मंदिरों से अपील, कहा- भगवान के नाम पर मिला 90% सोना गरीबों के लिए होना चाहिए डोनेट

By अमित कुमार | Updated: May 15, 2020 12:11 IST

इन दिनों कोरोना वायरस के कारण गरीब और मजदूर लोगों की स्थिति बेहद खराब है। ऐसे में उनकी मदद के लिए डायरेक्टर सुभाष घई ने एक सुझाव पेश किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअब मशहूर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर सुभाष घई ने अपने लेटेस्‍ट ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल किया है। सुसुभाष घई के इस ट्वीट पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ज्यादातर लोग घर् की इस बात से सहमत दिखाई पड़ रहे हैं।

कोरोना वायरस की वजह से देश भर में लॉकडाउन लगा हुआ है। इस लॉकडाउन की वजह से लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक गरीब और मजदूर लोगों की मदद के लिए कुछ न कुछ कर रहे हैं। इसके बावजूद कई जरूरतमंद लोगों तक मदद नहीं पहुंच पा रही है और उनकी समस्याएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।

अब मशहूर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर सुभाष घई ने अपने लेटेस्‍ट ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल किया है। सुभाष घई ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए सवाल किया है कि क्या सभी मंदिरों को सरकार को फंड डोनेट नहीं करना चाहिए। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'क्या इस समय हम मंदिरों पर रखे सोने का इस्तेमाल जरूरतमंद लोगों के लिए नहीं कर सकते हैं।'

उन्होंने आगे लिखा, 'बड़े गोल्‍ड रिजर्व वाले सभी संपन्न मंदिरों को सरकार को सरेंडर करना चाहिए और 90% गोल्‍ड को लोगों की मदद के लिए डोनेट करना चाहिए। मंदिर को यह सभी सोना भगवान के नाम पर लोगों से ही मिले हैं और आज लोगों को इसकी जरूरत है।' सुभाष घई के इस ट्वीट पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ज्यादातर लोग घर् की इस बात से सहमत दिखाई पड़ रहे हैं। 

बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान सुभाष घई ने बताया कि वह जल्द ही 'खलनायक' के सीक्वल को लेकर आ रहे हैं। 'मुंबई मिरर' से हुई बातचीत में सुभाष घई ने बताया कि वो और उनकी टीम पिछले दो साल से इस पर काम कर रहे हैं और अब लगभग स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है। सुभाष घई ने कहा कि उनकी टीम पिछले 6-7 महीने से लगातार इस फिल्म के कंटेट पर विचार कर रही थी, जो अब पूरा हो चुका है। अब कॉन्टेंट तैयार है, यह कहानी पिछले 'खलनायक' से आगे की होगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसुभाष घईबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल