लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के विरोध में उतरे यूजर्स तो फिल्म डायरेक्टर ने दिया जवाब- बोलो तो राष्ट्र-विरोधी और नहीं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 18, 2019 19:43 IST

जामिया और अलीगढ़ में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद अब हाल ही में उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में भी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे प्रदर्शन ने हिंसा का रूप लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है।लोग इसको लेकर सड़कों पर उतर आए हैं और उग्र रूप अपना लिया है

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। लोग इसको लेकर सड़कों पर उतर आए हैं और उग्र रूप अपना लिया है। जामिया और अलीगढ़ में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद अब हाल ही में उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में भी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे प्रदर्शन ने हिंसा का रूप लिया है।इससे पहले पूर्वात्तर के राज्यो में इस कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था।

ऐसे में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने इस कानून का जमकर विरोध किया है। ऐसे में सितारों के विरोध में मंगलवार को ट्विटर पर #ShameOnBollywood  जमकर ट्रेंड हुआ है।लोग बॉलीवुड और सेलेब्रिटीज को लेकर ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाल रहे थे। ऐसे में रईस फिल्म के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया पेश की है।

राहुल ने सोशल मीडिया पर हुए ट्रेंड पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ये ट्वीट फैंस के बीच छा गया है।  राहुल ढोलकिया ने अपने ट्वीट में लोगों पर निशाना साधते हुए कहा, "बोलो तो राष्ट्र-विरोधी, ना बोलो तो बॉलीवुड पर शर्म, #BollyBadnaam हुआ, डार्लिंग तेरे लिए।

आपको बता दें कि मंगलवार को दिल्ली के सीलमपुर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ खूब प्रदर्शन हुआ है।जामिया मिलिया में छात्रों के साथ पुलिस के द्वारा की गई मारपीट पर भी बॉलीवुड सेलेब्स से जमकर ट्वीट आ रहे हैं। इतना ही नही सोशल मीडिया पर लोग उन सेलेब्स को आड़े हाथों ले रहे हैं जो इन सभी प्रकरण पर चुप हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?