लाइव न्यूज़ :

Anurag Kashya: ब्राह्मण समुदाय पर विवादित बयान, ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट लिख अनुराग कश्यप ने मांगी माफी, आप मुझे जितना गाली देना चाहें दे, मेरे परिवार ने कुछ नहीं कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2025 14:45 IST

संस्कारों के ठेकेदार आपकी बेटी, परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों को बलात्कार और हत्या की धमकियां दें।

Open in App
ठळक मुद्देमैंने जो कहा है, उससे पीछे नहीं हटूंगा। आप मुझे जितना गाली देना चाहें दे सकते हैं।मेरे परिवार ने कुछ नहीं कहा। अगर आप माफी चाहते हैं, तो ये लीजिए।पोस्ट में कश्यप ने विवादास्पद टिप्पणी का स्क्रीनशॉट साझा किया।

नई दिल्लीः ब्राह्मण समुदाय के बारे में टिप्पणी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा होने के बाद फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने दावा किया है कि उनके परिवार और दोस्तों को ‘हत्या व बलात्कार की धमकियां’ मिल रही हैं। कश्यप ने एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता को जवाब देते हुए समुदाय के बारे में विवादित टिप्पणी की थी। शुक्रवार शाम को 52 वर्षीय फिल्म निर्माता ने ‘इंस्टाग्राम’ पर एक बयान पोस्ट किया, जिसमें कहा गया है कि उनकी टिप्पणी को सही संदर्भ में नहीं लिया गया। कश्यप ने कहा, "मैं माफी मांगना चाहता हूं, मेरी पोस्ट के लिए नहीं बल्कि उस एक पंक्ति के लिए जिसका संदर्भ से हटकर अर्थ निकाला गया और जिससे नफरत फैल रही है। कोई भी बयान या हरकत ऐसी नहीं होती जिनकी वजह से संस्कारों के ठेकेदार आपकी बेटी, परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों को बलात्कार और हत्या की धमकियां दें।"

 

उन्होंने कहा, "मैंने जो कहा है, उससे पीछे नहीं हटूंगा। आप मुझे जितना गाली देना चाहें दे सकते हैं। मेरे परिवार ने कुछ नहीं कहा। अगर आप माफी चाहते हैं, तो ये लीजिए।" इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक अन्य पोस्ट में कश्यप ने विवादास्पद टिप्पणी का स्क्रीनशॉट साझा किया। कश्यप समाज सुधारकों ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले पर आधारित फिल्म "फुले" की रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर सक्रिय रूप से पोस्ट कर रहे हैं। फिल्म में अभिनेता प्रतीक गांधी ने ज्योतिबा फुले और अभिनेत्री पत्रलेखा ने सावित्री बाई फुले की भूमिका निभाई है।

फिल्म पिछले सप्ताह रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दस अप्रैल को "फुले" का ट्रेलर ऑनलाइन रिलीज होने के बाद, ब्राह्मण समुदाय के कुछ सदस्यों ने यह कहते हुए आपत्ति जताई थी कि इसमें समुदाय को गलत तरीके से दिखाया गया है।

टॅग्स :अनुराग कश्यपमुंबईकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार