लाइव न्यूज़ :

नए कलाकार बड़े सितारों के साथ सुरक्षित महसूस करते हैं: दिलजीत दोसांझ

By IANS | Updated: February 13, 2018 17:51 IST

'वेलकम टू न्यूयॉर्क' एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें दिलजीत संघर्षरत कलाकार की भूमिका में हैं, जिनका सपना एक बड़ा कलाकार बनना है।

Open in App

नई दिल्ली, 13 फरवरी: आगामी फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' में सोनाक्षी सिन्हा, बोमन ईरानी और रीतेश देशमुख जैसे कलाकारों के साथ नजर आने को तैयार अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगता कि इतने कलाकारों के बीच उनका किरदार फीका पड़ जाएगा। उनका कहना है कि नए कलाकार बड़े सितारों के साथ काम कर सुरक्षित महसूस करते हैं।

यह पूछे जाने पर कि उन्हें नहीं लगता कि 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' में उनका किरदार छिप जाएगा, इस पर दिलजीत ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, "नहीं, बड़े कलाकारों के साथ काम करने में नए कलाकार सुरक्षित महसूस करते हैं। मुझे नहीं लगता कि मेरा किरदार दब जाएगा। मैं उद्योग में नया हूं। कोई मुझ पर कैसे भारी पड़ सकता है?"उन्होंने कहा, "अभी ऐसा कुछ नहीं है। शायद कल, जब मैं कुछ (बड़ा) बन जाता हूं, तो शायद मैं ऐसा सोचूं।" उन्होंने यह भी कहा कि चकरी तोलेटी द्वारा निर्देशित फिल्म में प्रतिष्ठित नामों के साथ काम करना सीखने वाला अनुभव रहा। 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' एक कॉमेडी फिल्म है। इसमें दिलजीत संघर्षरत कलाकार की भूमिका में हैं, जिनका सपना एक बड़ा कलाकार बनना है।'वेलकम टू न्यूयॉर्क' 23 फरवरी को रिलीज हो रही है। इसके बाद उनकी अगली फिल्म 'सूरमा' है, जो हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह पर आधारित है।उन्होंने कहा, "प्रत्येक कलाकार बायोपिक करना चाहता है और खुशकिस्मत हूं कि दूसरे वर्ष ही मुझे यह प्रस्ताव मिला। मैं अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश कर रहा हूं। एक कलाकार के रूप में जितना दे सकता हूं, उतना कर रहा हूं।"

टॅग्स :दिलजीत दोसांझसोनाक्षी सिन्हाकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्कीBorder 2 का पहला गाना 'घर कब आओगे' रिलीज, 28 साल बाद लौटी देशभक्ति की वही भावनाएं

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2025: शाहरुख खान के पास 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति, 7,790 करोड़ रुपये के साथ नंबर-2 पर जूही चावला, देखिए टॉप-5 लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीJatadhara: सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की फिल्म 'जटाधारा' 7 नवंबर को रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?