लाइव न्यूज़ :

सुशांत सुसाइड पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी, कहा-सुसाइड वाली बात तो हजम ही नहीं होती...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 17, 2020 08:17 IST

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को हुआ था। जिसके बाद से ही मामले की जांच मुंबई पुलिस के द्वारा की जा रही थी। लेकिन एक महीने की जांच में भी मुंबई पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने से ज्यादा हो गया हैदिवंगत अभिनेता का परिवार भी बिल्कुल टूट गया है और लगातार उनके लिए इंसाफ की गुहार लगा रहा है।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने से ज्यादा हो गया है। मगर इसके बावजूद फैंस इस सदमे से उभर नहीं पा रहे हैं। वहीं, दिवंगत अभिनेता का परिवार भी बिल्कुल टूट गया है और लगातार उनके लिए इंसाफ की गुहार लगा रहा है। सुशांत के निधन की गुत्थी जांच के बाद भी सुलझ नहीं पा रही है। इसी बीच एक्टर दिलजीत दोसांझ ने भी सुशांत की सुसाइड को लेकर अपनी बात रखी है।

दिलजीत ने कहा है कि  सुशांत सुसाइड करते सकते हैं ये हजम नहीं हो रहा है। दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर और सिंगर दिलजीत आए दिन फैंस से भी कनेक्ट होते रहते हैं।  ऐसे में हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फैन ने दिलजीत से सुशांत को लेकर सवाल किया था।

 फैन ने लिखा, 'पाजी प्लीज हमारे साथ आवाज उठाओ। ये जो कुछ भी हो रहा है इंडस्ट्री में वो बहुत गलत है।' इसके साथ फैन ने #CBIForSSR #JusticeForSushantSinghRajput और #GlobalPrayers4SSR हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।

ऐसे में  फैन के इस ट्वीट का दिलजीत ने दिल खोलकर ही जवाब दिया है। दिलजीत ने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'सुशांत भाई को मैं दो बार मिला था। सुसाइड वाली बात तो हजम ही नहीं होती। जानदार बंदा था वो। बाकी मुझे पता है कि पुलिस अपना काम कर रही है। हमे इंतजार करना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि सच जरूर सामने आएगा।'

वहीं, बिहार सरकार की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी थी। इसके बाद सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती व उनके परिवार के अलावा सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की थी। मगर सुप्रीम कोर्ट में मामला मुंबई-पटना के अधिकार क्षेत्र में फंसा है।

टॅग्स :दिलजीत दोसांझसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBorder 2 का पहला गाना 'घर कब आओगे' रिलीज, 28 साल बाद लौटी देशभक्ति की वही भावनाएं

भारत'पंजाब जख्मी है पर हारा नहीं है', पंजाब में आई बाढ़ पर बोले दिलजीत दोसांझ, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBorder 2: 'स्वतंत्रता दिवस' पर सनी देओल ने नए मोशन पोस्टर के साथ 'बॉर्डर 2' की रिलीज़ डेट का किया ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीभूषण कुमार ने दिलजीत दोसांझ को फिर कभी किसी फिल्म में नहीं लेने का वादा किया

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?