लाइव न्यूज़ :

साहिर लुधियानवी की बायोपिक में तापसी नहीं दीपिका पादुकोण बनेंगी अमृता, अभिषेक बच्चन के साथ फरमाएंगी इश्क

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 29, 2019 09:13 IST

दीपिका पादुकोण फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फेवरेट हैं और भंसाली उन्हें अपनी फिल्मों में बार-बार कास्ट करते हैं

Open in App

दीपिका पादुकोण फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फेवरेट हैं और भंसाली उन्हें अपनी फिल्मों में बार-बार कास्ट करते हैं. 'पद्मावत' के बाद भंसाली एक बार फिर दीपिका को अपनी अगली फिल्म का हिस्सा बनाने जा रहे हैं. इसके लिए वह दीपिका की हर शर्त को मानने के लिए भी तैयार हैं. खबरें आ रही हैं कि भंसाली के लंबे समय से डिले हो रहे एक प्रोजेक्ट में काम करने के लिए दीपिका तैयार हो गई हैं. यह प्रोजेक्ट है, प्रसिद्ध शायर और गीतकार साहिर लुधियानवी की बायोपिक.

हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के अपोजिट तापसी पन्नू को कास्ट किया जाने वाला है. इस खबर को ठीक से दो-चार दिन भी नहीं हुए हैं कि तापसी का फिल्म से पत्ता कट होने की खबरें आ रही हैं, जिनके मुताबिक अब इस फिल्म में अमृता प्रीतम के रोल में तापसी की जगह भंसाली की फेवरेट दीपिका नजर आएंगी. रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका ने फिल्म करने से पहले एक शर्त रखी है कि फिल्म का नाम केवल साहिर लुधियानवी के नाम पर रखने के बजाय साहिर और अमृता प्रीतम के नाम पर रखा जाए.

फिल्म की कहानी साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम के रिश्ते पर आधारित होगी. यह एक प्रेमकहानी है और सूत्रों के मुताबिक भंसाली ने दीपिका की यह शर्त मान ली है. बता दें कि दीपिका इसके पहले भंसाली की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. उनकी पिछली फिल्म 'पद्मावत' थीं.

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म 'छपाक' की शूटिंग में बिजी हैं. वह इस फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर किस्मत आजमा रही हैं. फिल्म एसिड अटैक पीडि़ता लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है. हाल ही में दीपिका का फिल्म से फर्स्ट लुक आया था, जिसकी काफी तारीफें हुई थीं.इस फिल्म को मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ विक्रांत मेस्सी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. फिल्म 10 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

टॅग्स :दीपिका पादुकोणअभिषेक बच्चनतापसी पन्नू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीअभिषेक बच्चन से तलाक होने के बाद एश्वर्या राय की तरफ से शादी का प्रपोज़ल आ जाएगा: पाकिस्तान के मुफ्ती का दावा | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया