लाइव न्यूज़ :

रिश्तेदार हैं बॉलीवुड की 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण और 'विवाह' की अमृता राव, ये है खास रिश्ता

By मेघना वर्मा | Updated: April 26, 2019 14:18 IST

दीपिका पादुकोण फिलहाल मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में बिजी हैं। वहीं अमृता आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म ठाकरे में भी दिखाई दी थीं।

Open in App

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण जितना अपने काम को लेकर डेडिकेटेड हैं उतना ही अपने रिश्तों को लेकर भी। तभी तो जब भी मौका मिलता है वो काम से समय निकालकर परिवार वालों के साथ टाइम बिताना या फैमिल फंक्शन में जाना पसंद करती है। हाल ही में दीपिका पति रणवीर सिंह के साथ फैमिली फंक्शन अटेंड कर रही हैं। मगर क्या आप जानते हैं दीपिका और विवाह एक्ट्रेस अमृता राव एक-दूसरे की रिश्तेदार लगती हैं। 

जी हां दीपिका और रणवीर के साथ रिसेंटली अमृता राव को भी उसी फंक्शन में स्पॉट किया गया जहां दोनों ने शिरकत की थी। दोनों ही एक्ट्रेस ने इस फंक्शन में काफी हैप्पी टाइम स्पेंड किया। दरअसल दीपिका पादुकोण के कजंन भाई ने अमृता राव की कजंन बहन के साथ कोंकणी रीति-रिवाज से शादी की है। इसी रिश्ते से देखा जाए तो दोनों ही दीवाज अमृता और दीपिका एक-दूसरे की रिश्तेदार लगती हैं।

दोनों ही एक्ट्रेसेस ने एक साथ कई फोटो पोज भी दिए। इस मौके पर उनके साथ रणवीर सिंह और आरजे अमोल भी मौजूद रहे। दीपिका ने इस मौके पर खूबसूरत व्हाइट रंग की साड़ी पहन रखी थी। वहीं अमृता राव ने सुन्दर पिंक कलर का कांजीवरम लहंगा पहना हुआ था। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण फिलहाल मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में बिजी हैं। वहीं अमृता आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म ठाकरे में भी दिखाई दी थीं। हलांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिली पर अमृता की एक्टिंग की सभी ने तारीफ की है। 

टॅग्स :दीपिका पादुकोणअमृता राव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया