लाइव न्यूज़ :

मैं तुम्हें क्यों गाइड करूं, अभिषेक बच्चन से बोलते हैं अमिताभ बच्चन, कपिल शर्मा के शो पर दवसीं अभिनेता ने किया खुलासा

By अनिल शर्मा | Updated: April 8, 2022 12:47 IST

कपिल शर्मा के शो पर अभिषेक बच्चन ने खुलासा किया कि पिता अमिताभ बच्चन उन्हें गलतियों की छूट देते हैं। वे कहते हैं मैं तुम्हें क्यों गाइड करूं...

Open in App
ठळक मुद्देअभिषेक बच्चन इस हफ्ते कपिल शर्मा के शो पर अपनी फिल्म दसवीं का प्रचार करते नजर आएंगेसोनी टीवी द्वारा जारी प्रोमो में अभिषेक बच्चन पिता अमिताभ बच्चन द्वारा दिए जाने वाले गाइडेंस के बारे में बात करते नजर आए

मुंबईः टीवी के सबसे लोकप्रिय हास्य शो द कपिल शर्मा शो पर इस हफ्ते अभिषेक बच्चन शिरकत करने वाले हैं। वह अपनी फिल्म दसवीं को प्रोमोट करने कपिल के शो पर अपने सह कलाकारों के साथ बतौर मेहमान नजर आएंगे। सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर आगामी शो का एक छोटा सा प्रोमो जारी किया है।

प्रोमो में मेजबान कपिल शर्मा के साथ एक मजेदार बातचीत के दौरान, अभिषेक ने खुलासा किया कि उनके पिता अमिताभ बच्चन उन्हें अपने करियर में अपनी गलतियां करने की अनुमति देते हैं।शो के दौरान, होस्ट कपिल शर्मा ने अभिषेक से पूछा कि क्या वह अमिताभ बच्चन के साथ अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट पर चर्चा करते हैं क्योंकि आखिरकार एक बहुत ही अनुभवी अभिनेता हैं।

कपिल ने अभिषेक से पूछते हैं,  क्या अमिताभ उन्हें जवाब देते हैं, "माफ कीजिए, हम खुद बहुत व्यस्त  हैं, किसी और को सुनाएं। अभिषेक कपिल शर्मा की बात पर पहले खूब हंसते हैं फिर जवाब देते हुए कहते हैं, उन्होंने हमेशा ये छूट दी है की भैया, जो भी गलतियां करनी है, वो खुद करो, मैं क्यों तुम्हें गाइड करूं।

तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित, दसवीं में अभिषेक बच्चन के अभिनय की काफी तारीफ हो रही है। वह एक सजायाफ्ता मुख्यमंत्री की भूमिका में हैं, जो सलाखों के पीछे से दसवीं की पढ़ाई का फैसला करता है। निम्रत कौर उनकी पत्नी और नए मुख्यमंत्री की भूमिका में हैं जबकि यामी एक जेलर की भूमिका में हैं। अमिताभ बच्चन फिल्म का ट्रेलर साझा कर इसकी काफी प्रशंसा की थी।

फिल्म के रिलीज के दिन, उन्होंने उन सभी लोगों को भी जवाब दिया जो अभिषेक की फिल्म को प्रोमोट करने के लिए ट्रोल किया। अमिताभ बच्चन ने लिखा था कि वह फिल्म का प्रचार करेंगे “क्या कर लोगे? जया बच्चन ने दसवीं की विशेष स्क्रीनिंग के लिए अपने साथी सांसदों को भी आमंत्रित किया था। फिल्म नेटफ्लिक्स पर 7 अप्रैल को रिलीज की गई है।

टॅग्स :अभिषेक बच्चनअमिताभ बच्चनकपिल शर्माद कपिल शर्मा शो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?