लाइव न्यूज़ :

अमरीश पुरी के पोते वर्द्धन के बोल-अभिनय के बारे में दादा की सलाह मेरे लिए पत्थर की लकीर

By भाषा | Updated: November 6, 2019 11:42 IST

फिल्म ‘‘यह साली आशिकी’’ 22 नवंबर को रिलीज होगी। चिराग रूपारेल के निर्देशन में इस फिल्म का निर्माण जयंतीलाल गाड़ा ने किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी के पोते वर्द्धन पुरी का कहना है कि सिनेमा के बारे में वह सब कुछ जानते हैं और अभिनय उन्हें उनके दादा से विरासत में मिला है। अभिनय के बारे में अपने दादा की सलाह को अपने लिए पत्थर की लकीर मानने वाले वर्द्धन कहते हैं कि अमरीश पुरी के साथ वह जो भी बातें करते थे

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी के पोते वर्द्धन पुरी का कहना है कि सिनेमा के बारे में वह सब कुछ जानते हैं और अभिनय उन्हें उनके दादा से विरासत में मिला है। अभिनय के बारे में अपने दादा की सलाह को अपने लिए पत्थर की लकीर मानने वाले वर्द्धन कहते हैं कि अमरीश पुरी के साथ वह जो भी बातें करते थे, वह सब उन्हें हमेशा याद रहेंगी। रोमांटिक थ्रिलर ‘‘यह साली आशिकी’’ से अपनी फिल्मी पारी शुरू करने जा रहे वर्द्धन ने बताया ‘‘मेरे दादा हमेशा मुझे समझाते थे, अभिनय के बारे में बताते थे।

वह रंगमंच से फिल्मों में आए थे और कहते थे कि अक्सर रंगमंच से फिल्मों में आने वाले कलाकार बाद में थिएटर को भूल जाते हैं। उनका व्यवहार भी बदल जाता है। लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए।’’ उन्होंने कहा ‘‘दादा कहते थे कि पेशेवर होना अलग बात है लेकिन स्टारडम को खुद पर हावी नहीं होने देना चाहिए। अपने अंदर रंगमंच के कलाकार को बचाए रखना चाहिए। अपनी जड़ों से जुड़े रहने पर असफलता के आसार कम ही रहते हैं। दादा ने जो कुछ भी मुझे बताया, सिखाया, वह सब मेरे लिए पत्थर की लकीर है।’’

वर्द्धन ने कहा ‘‘उनकी सभी फिल्में मैंने देखीं हैं, जो मेरे अभिनेता बनने के लिए सबसे बड़ा प्रशिक्षण है। उन्होंने मुझे बताया कि तैयारी सबसे अहम होती है और इस पर मैं पूरा ध्यान दे रहा हूं।’’ उन्होंने कहा ‘‘मेरा पूरा परिवार रंगमंच से जुड़ा है। हम सभी रंगमंच के कलाकार हैं। यही देखते हुए मैं बड़ा हुआ हूं।

रंगमंच एक बेहद ईमानदार माध्यम है।’’ वर्द्धन के अनुसार, उन्हें दबाव महसूस नहीं हो रहा है लेकिन वह मानते हैं कि अपने परिवार की विरासत को सही तरीके से आगे ले जाना उनकी जिम्मेदारी है। उनकी फिल्म ‘‘यह साली आशिकी’’ 22 नवंबर को रिलीज होगी। चिराग रूपारेल के निर्देशन में इस फिल्म का निर्माण जयंतीलाल गाड़ा ने किया है। फिल्म से शिवालिका ओबेरॉय भी अपने अभिनय करियर की शुरूआत कर रही हैं। पाण्डेय

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?