लाइव न्यूज़ :

क्रूज शिप ड्रग्स पार्टी मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन से पूछताछ, मीडिया रिपोर्ट में दावा- फोन जब्त कर हो रही उसकी भी जांच

By विनीत कुमार | Updated: October 3, 2021 10:24 IST

मुंबई से नजदीक समुद्र में एक क्रूज शिप पर एनसीबी छापेमारी के दौरान रेव पार्टी और उसमें ड्रग्स के इस्तेमाल की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस शिप पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन भी सवार थे।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई से गोवा जा रही क्रूज शिप में चल रहे ड्रग्स पार्टी मामले में आर्यन से हो ही है पूछताछ।एनसीबी के छापेमारी के दौरान शिप पर आर्यन भी सवार थे, जिसके बाद उनसे पूछताछ हो रही है। आर्यन पर फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और न ही उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई: मुंबई से गोवा जा रही क्रूज शिप में चल रहे ड्रग्स पार्टी के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की छापेमारी के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन से पूछताछ हो रही है। सूत्रों के अनुसार शुरुआती रिपोर्ट में जिस बॉलीवुड स्टार के बेटे के क्रूज शिप पार्टी में शामिल होने और बाद में एनसीबी द्वारा हिरासत में लिए जाने की बात कही जा रही थी, वो आर्यन ही हैं।

फिलहाल आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि इंडिया टुडे और टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूरे मामले को लेकर एनसीबी शाहरुख खान के बेटे से पूछताछ कर रही है। एनसीबी ने शनिवार को क्रूज शिप पर छापा मारा था। इसमें करीब 600 लोग सवार थे और कई लोग ड्रग्स का सेवन कर रहे थे।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन से पूछताछ

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार आर्यन पर अभी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है और न ही उनकी गिरफ्तारी हुई है। एनसीबी उनसे पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार आर्यन के फोन को एनसीबी ने अपने कब्जे में लिया है और उसकी जांच की जा रही है। साथ ही जितने लोगों को हिरासत में लिया गया है, सभी के फोन की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार आर्यन ने अभी तक की पूछताछ में बताया है कि उन्हें बतौर गेस्ट पार्टी में बुलाया गया था और इसमें शामिल होने के लिए कोई पैसा नहीं दिया। एनसीबी को क्रूज के अंदर पार्टी के दौरान का एक वीडियो भी मिला है। इसमें आर्यन उजली टी-शर्ट, जींस, लाल रंग की ओपन शर्ट और टोपी पहने नजर आ रहे हैं।

शिप में पहले से सवार थे एनसीबी अधिकारी

जहाज पर रेव पार्टी होने के बारे में एक गुप्त सूचना मिलने पर एनसीबी के दल ने छापेमारी की थी। एनसीबी अधिकारियों का दावा है कि उन्हे कुछ दिन पहले ही ये जानकारी मिली थी कि एक शिप पर रेव पार्टी आयोजित होने वाली है। इसके बाद एनसीबी अधिकारियों ने भी उसी जहाज का टिकट बुक किया और बतौर यात्री उसमें सवार हो गए।

ये बात भी सामने आई है कि जिस शिप पर पार्टी हो रही थी उसे मुंबई से रवाना होने के बाद अरब महासागर में घूमते हुए 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वापस मुंबई पहुंचना था। मुंबई से रवाना होकर जहाज जैसे ही समुद्र के बीच पहुंचा, तभी पार्टी शुरू हुई। इसके बाद वहां पहले से मौजूद एनसीबी के अधिकारियो एक्शन में आ गए। शिप पर करीब सात घंटे तक छापेमारी जारी रही।

इंडिया टुडे के अनुसार शिप पर इस पार्टी में शामिल होने के लिए दिल्ली से भी तीन लड़कियां आई थीं। उन्हें हिरासत में लिया गया है। इसमे से कुछ बड़े उद्योगपतियों की बेटियां हैं।

टॅग्स :शाहरुख खानNCB MumbaiNarcotics Control Bureau
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया