लाइव न्यूज़ :

क्रिकेट ही नहीं इश्क में भी युवराज सिंह ने लगाए हैं छक्के, पत्नी हेजल के अलावा इन एक्ट्रेस से रह चुका है अफेयर!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 10, 2019 16:52 IST

भारतीय क्रिकेट युवराज सिंह का अफेयर एक्ट्रेस किम शर्मा से लेकर प्रीति जिंटा और दीपिका पादुकोण समेत कई अन्‍य एक्‍ट्रेसेस के साथ चला। आइए जानते हैं युवी का नाम बॉलीवुड की किन किन हसीनाओं के साथ जुड़ा-

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय क्रिकेट युवराज सिंह ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। 2015 में हेजल से शादी से पहले युवराज का कई बॉलीवुड स्टार्स से अफेयर रह चुका है।

भारतीय क्रिकेट युवराज सिंह ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। युवी के फैंस के लिए आज का दिन ना भूलने वाला कहा जा सकता है। उनका यूं रिटायरमेंट का ऐलान करना सभी को चौंका गया है। युवी केवल क्रिकेट की दुनिया में भी नहीं चमके बल्कि बॉलीवुड सितारों के बीच भी वह काफी फेमस रहे। 2015 में हेजल से शादी से पहले युवराज का कई बॉलीवुड स्टार्स से अफेयर रह चुका है। युवी का अफेयर एक्ट्रेस किम शर्मा से लेकर प्रीति जिंटा और दीपिका पादुकोण समेत कई अन्‍य एक्‍ट्रेसेस के साथ चला। आइए जानते हैं युवी का नाम बॉलीवुड की किन किन हसीनाओं के साथ जुड़ा- 

किम शर्मा 

'मोहब्बतें' एक्ट्रेस किम शर्मा के साथ यूवी का अफेयर काफी लंबा चला था। दोनों करीब 4 साल तक एक साथ रहे। फिर 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

दीपिका पादुकोण

युवराज सिंह का नाम बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ भी जुड़ा था। दोनों को कई बार साथ भी देखा जाता था। हालांकि दोनों का ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। 

प्रीति जिंटायुवराज सिंह और प्रीति जिंटा के अफेयर की खबरें भी मीडिया में खूब चली थीं। दोनों के लिंकअप की खबरें खूब खबरों में रही थीं। बाद में एक इंटरव्यू के दौरान प्रीति ने कहा था कि वह युवी को अपने भाई जैसा समझती हैं। 

रिया सेन 

युवराज सिंह का नाम एक्‍ट्रेस रिया सेन के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों को अक्‍सर पार्टी में साथ देखा जाता था।  मिनीषा लांबा 

मीडिया की सुर्खियों के मुताबिक युवी को फिल्‍म एक्‍ट्रेस मिनीषा को मुंबई के जूहू में एक लाउंज बार में किस करते हुए देखा गया था।

टॅग्स :युवराज सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

क्रिकेट'सम्मान महसूस नहीं हो रहा था..': रिटायरमेंट के 7 साल बाद युवराज सिंह ने संन्यास लेने का बताया कारण

क्रिकेटचौके-छक्के की बारिश कर रहा, अब भी 12 गेंदों में 50 रन नहीं बना पा रहे हो, है ना?, अभिषेक शर्मा से 'गुरु' युवराज सिंह ने पूछे?

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

क्राइम अलर्ट7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क?, शिखर धवन-सुरेश रैना के बाद युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, मिमी चक्रवर्ती और सोनू सूद पर एक्शन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?