लाइव न्यूज़ :

अपनी मौत की खबर सुन हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा ने पोस्ट किया वीडियो, कहा- मैं जिंदा धरती से बोल रहा हूं, जानिए कैसे फैली अफवाह

By अनिल शर्मा | Updated: June 28, 2022 12:47 IST

सुरेंद्र शर्मा ने वीडियो साझा कर खुद के जिंदा होने की बात कही। उन्होंने कहा, पंजाब के किसी और कलाकार का निधन हुआ है। अभी कुछ साल और इंतजार करें। मुझे तो अभी काफी आपको हंसाना है।

Open in App

नई दिल्लीः मशहूर हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा ने अपनी मौत की खबर सुन अपने प्रशंसकों के बीच एक वीडियो पोस्ट कर खुद के जिंदा रहने का प्रमाण दिया। वीडियो साझा करते हुए उन्हें हास्य अंदाज में ही कहा कि मैं जिंदा धरती से बोल रहा हूं। उन्होंने कहा कि जो संवेदनाएं देना चाहते हैं, उनसे प्रार्थना है अभी कुछ साल और इंतजार करें।

सुरेंंद्र शर्मा की मौत की अफवाह कैसे फैली? दरअसल एक न्यूज पोर्टल ने पंजाब के एक कलाकार की मौत की खबर में सुरेंंद्र शर्मा की तस्वीर लगा दी। फिर क्या था, लोगों ने खबर पर तुरंत संवेदनाएं व्यक्त करने लगे। खबर हास्य कवि तक भी पहुंची तो वे अपनी मौत की खबर देख हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया और बताया कि वह जिंदा हैं।

वीडियो में वे कहते हैंः मैं हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा जिंदा धरती से बोल रहा हूं। आप ये ना सोचें की मैं ऊपर जा चुका हूं। न्यूज 18 ने गलत खबर छापी है। मेरी फोटो डाल दी। पंजाब के किसी और कलाकार का निधन हुआ है। खबर तो उन्होंने उसकी दी लेकिन फोटो मेरी छाप दी।

सुरेंद्र शर्मा आगे कहते हैं, मैं उस कलाकार के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। और जो संवेदनाएं देना चाहते हैं, उनसे प्रार्थना है अभी कुछ साल और इंतजार करें। मुझे तो अभी काफी आपको हंसाना है। इससे ज्यादा मैं अपने जिंदा रहने का सबूत दे नहीं सकता। आपलोग स्वस्थ रहें, मस्त रहें और तंदरुस्त रहें। 

बता दें  पंजाब के कॉमेडियन सुरिंदर शर्मा का निधन हो गया है। उन्होंने पंजाब की कई मशहूर फिल्मों और डेली सोप्स में काम किया है। सुरिंदर ने दारा सिंह के साथ भी स्क्रीन शेयर किया है। फिलहाल तो सुरिंदर शर्मा के निधन पर लोग हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

टॅग्स :लोकमत हिंदी समाचारहिंदी समाचारवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?