लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स केस में शाहरुख खान, रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल के नाम आने का दावा, जानिए एनसीबी ने क्या कहा?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 1, 2020 08:29 IST

एनसीबी ने कहा कि बिना किसी सबूत के SRA के बारे में कुछ खबरें चल रही हैं, दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में शाहरुख खान, रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल के नाम का दावा किया गया है

Open in App
ठळक मुद्दे एनसीबी दीपिका पादुकोण के साथ काम कर चुके तीन सुपरस्टार से जल्द पूछताछ कर सकती हैअभिनेताओं के नाम S, R और A से शुरू होता है

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले की जांच के सिलसिले में बयान दर्ज कराने के लिये शनिवार सुबह दक्षिण मुंबई स्थित एनसीबी कार्यालय पहुंचीं थीं। दीपिका से एनसीबी ने ड्रग्स चैट को लेकर पूछताछ की। ABP News की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच एजेंसी अब 3 सुपरस्टार्स को समन भेजने वाली है। बताया जा रहा है कि इन तीनों ऐक्टर्स ने दीपिका के साथ काम किया है।

खबर के अनुसार एक्टर्स के इनीशियल्स 'S', 'R' और 'A' हैं।वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक, ऐक्टर 'A', खुद ड्रग्स लेता है और दूसरों को भी सप्लाई करता है। इस केस में एक क्रिकेटर का नाम जुड़े होने की बात भी सामने आ रही है।

अब दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार इन स्टार्स के नामों का खुलासा हो गया है।दैनिक भास्कर ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की जांच में शाहरुख खान, रणबीर कपूर, डिनो मोरिया और अर्जुन रामपाल का नाम आया है।

खबर के अनुसार इस पर एनसीबी ने कहा कि SRA के बारे में बिना किसी सबूत के कुछ खबरें चल रही है। दरअसल, दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीबी के एक अधिकारी ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बॉलीवुड के बड़े नामों का खुलासा किया है।

अर्जुन रामपाल शाहरुख खान को ड्रग्स की आपूर्ति करते थे। एनसीबी के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बॉलीवुड में इन हस्तियों के नाम का खुलासा किया है। दैनिक भास्कर ने इस संबंध में खबर दी है। यह एक NCB अधिकारी की कॉल रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया जाता है।

शाहरुख खान इस समय आईपीएल का आनंद ले रहे हैं। वहीं, अर्जुन रामपाल मुंबई में अपनी एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। रणबीर कपूर को पिछले हफ्ते अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाते देखा गया था। डिनो मोरिया भी फिलहाल मुंबई में हैं।

कहा जा रहा है कि  एनसीबी ने 3 संदिग्ध ऐक्टर्स के फोन सर्विलांस पर लिए हैं। अभी तक ड्रग्स मामले में केवल एक्ट्रेस के नाम ही सामने आए हैं।  दीपिका पादुकोण के फोन का डेटा रिट्रीव करने की बात भी सामने आ रही है।

वहीं,  दीपिका की मैनेजर करिश्मा से शुक्रवार को भी पूछताछ हुई थी और इस दौरान उन्होंने सिगरेट पीने की बात स्वीकार की थी लेकिन ड्रग्स लेने से इनकार किया था। दीपिका और करिश्मा के बीच 28 अक्टूबर 2017 का चैट सामने आया है जिसके बारे में दीपिका ने यह स्वीकार किया है वह उनके ही चैट हैं। दीपिका ने कहा है कि ड्रग्स नहीं बल्कि डूप लेते हैं जो एक अलग तरह का सिगरेट होता है जिसमें कई चीजें भरी होती हैं।

टॅग्स :शाहरुख़ खानरणबीर कपूरअर्जुन रामपाल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का तूफान, जवान का रिकॉर्ड टूटने से बस एक कदम दूर!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल