लाइव न्यूज़ :

Tadoba Wildlife Sanctuary: मानसून में भी जंगल जीवंत, रवीना टंडन ने कहा- ताड़ोबा है बाघों शावक का नंदनवन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2023 21:13 IST

Chandrapur Tadoba Wildlife Sanctuary: बॉलीवुड अभिनेत्री और महाराष्ट्र सरकार की वाइल्ड लाइफ और फॉरेस्ट एम्बेसेडर रवीना टंडन ने कहा है कि मानसून में भी हमारे जंगल बहुत जीवंत हैं.

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रपुर जिले में स्थित ताड़ोबा अभयारण्य की आधिकारिक सैर की.वन्य प्राणियों को उन्मुक्त रूप से विचरण करते हुए देखकर उन्हें अपार प्रसन्नता हुई.ताड़ोबा अभयारण्य की आधिकारिक यात्रा पर आई हुई थीं.

चंद्रपुर: प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री और महाराष्ट्र सरकार की वाइल्ड लाइफ और फॉरेस्ट एम्बेसेडर रवीना टंडन ने कहा है कि मानसून में भी हमारे जंगल बहुत जीवंत हैं. उनका कहना है कि पर्यटक जंगलों में घूमने का पूरा आनंद उठा रहे हैं. उन्होंने भी हाल ही में चंद्रपुर जिले में स्थित ताड़ोबा अभयारण्य की आधिकारिक सैर की.

जंगल की खूबसूरती के साथ-साथ बाघों एवं अन्य वन्य प्राणियों को उन्मुक्त रूप से विचरण करते हुए देखकर उन्हें अपार प्रसन्नता हुई. ब्रांड एम्बेसेडर होने के नाते रवीना टंडन वन एवं वन्य जीव संरक्षण को प्रोत्साहन देने के लिए महाराष्ट्र के जंगलों का लगातार भ्रमण करती हैं.

इसी सिलसिले में वह हाल ही में ताड़ोबा अभयारण्य की आधिकारिक यात्रा पर आई हुई थीं. उन्होंने ‘लोकमत समाचार’ से चर्चा करते हुए कहा कि ताड़ोबा का अभयारण्य बेहद खूबसूरत है. यहां उन्हें बफर जोन में भी बड़ी संख्या में बाघों के शावक दिखे. इस कारण उन्होंने इस अभयारण्य को ‘कब्सेनिया’ अर्थात ‘शावकों का नंदनवन’ करार दिया.

वन्यजीवाें के प्रति गजब का जज्बा

ताड़ोबा के वन संरक्षक जितेंद्र रामगांवकर ने कहा है कि अभिनेत्री रवीना टंडन महाराष्ट्र की वाइल्डलाइफ गुडविल एम्बेसेडर हैं. उन्हें प्रोटोकॉल के हिसाब से सारी सुविधाएं दी जाती हैं, उनका पूरा ख्याल रखा जाता है. अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल्स के बीच वन्यजीव के प्रति उनमें गजब का जज्बा है.

टॅग्स :नागपुररवीना टंडनमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस