लाइव न्यूज़ :

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वकील रिजवाल गिरफ्तार, कॉल डिटेल रिकॉर्ड मामले में हुई कार्रवाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 17, 2018 08:26 IST

गैरकानूनी तरीके से टेलीफोन रिकॉर्ड लीक करने के मामले में ठाणे पुलिस ने एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वकील रिजवान सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है।

Open in App

मुंबई( 17 मार्च): गैरकानूनी तरीके से टेलीफोन रिकॉर्ड लीक करने के मामले में ठाणे पुलिस ने एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वकील रिजवान सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। नवाज के वकील को क्राइम ब्रांच ने निजी जासूसों से गैरकानूनी तरीके से कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (सीडीआर) हासिल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में इस मामले में पुलिस 11 गिरफ्तारी पहले कर चुकी है।

रिजवान सिद्दीकी की गिरफ्तारी पर  ठाणे पुलिस की प्रवक्ता सुखदा नारकर ने कहा  है कि पुलिस ने जांच के दौरान नाम सामने आने के बाद वकील रिजवान सिद्दीकी को पुलिस ने उनका बयान दर्ज करवाले के लिए तलब किया था,लेकिन वह नहीं आए तो उनके घर से क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

पुलिस हिरासत में लिए गए सिद्दीकी बॉलीवुड के जाने माने कलाकारों सहित कई मशहूर हस्तियों के लिए वकालत कर चुके हैं। फिलहाल नवाज की ओर से इ गिरफ्तारी पर कोई बयान नहीं आया है। 

सीडीआर मामले में ठाणे पुलिस ने करीब 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसने पूछताछ में नवाज के वकील रिजवान का नाम  कॉल डेट रिकॉर्ड लीक करने में आया है। इसके बाद नवाज और उनकी पत्नी को समन जारी करके पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा गया था।

जानें क्या है मामला

 पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक ठाणे  पुलिस ने जिन 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, इन्हीं गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के बाद पता चला कि इनमें से एक आदमी को नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी पत्नी की जासूसी के लिए फोन डिटेल्स निकलवाने के लिए हॉयर किया था। ये लोग पैसे लेकर लोगों की जासूसी का काम करते हैं।

अभिनेता पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपनी पत्नी की जासूसी में कॉल डेटा रिकॉर्ड में जाजूसी की है।  नवाज ने कथित तौर पर एक निजी जासूस को अपनी पत्नी पर जासूसी करने के लिए हायर किया था। क्राइम ब्रांच का कहना है कि वो जांच पूरी होने पर ही कुछ बताएगी। पुलिस का कहना है मामला तब तक आगे नहीं बढ़ पाएगा जब तक नवाज अपने पक्ष का बयान दर्ज नहीं करवाते हैं।

टॅग्स :नवाज़ुद्दीन सिद्दिकीबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThamma box office collection day 1: पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने सिनेमाघरों में किया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: सोशल मीडिया पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का वीडियो वायरल, राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप, भड़के यूजर्स

बॉलीवुड चुस्कीटीकू वेड्स शेरू को मिल रही नकारात्मक समीक्षाओं पर कंगना रनौत ने दी प्रतिक्रिया, कहा- कृपया पेड ट्रेंड्स पर न जाएं

बॉलीवुड चुस्कीJogira Sara Ra Ra Box Office Collection Day 2: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' ने कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीनवाजुद्दीन सिद्दीकी बोले- छोटे शहरों में ही होता है सच्चा रोमांस, वो बैंक बैलेंस पर विचार किए बिना प्यार में पड़ जाते हैं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला